देश

क्या भाजपा में शामिल हो रहे दिग्विजय सिंह? मोहन यादव के बयान पर कांग्रेस नेता ने खुद किया क्लियर

Digvijaya Singh Organisation Row: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह क्या भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने वाले हैं? मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के दिग्विजय सिंह का भाजपा में स्वागत करने से जुड़े बयान के बाद अटकलें तेज हो गईं। इस पर कांग्रेस नेता की प्रतिक्रिया सामने आई है।

Image

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो साभार: ANI)

Photo : ANI

Digvijaya Singh Organisation Row: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह क्या भाजपा ज्वाइन करने वाले हैं? मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के दिग्विजय सिंह का भाजपा में स्वागत करने से जुड़े बयान के बाद अटकलें तेज हो गईं। इस पर कांग्रेस नेता ने कहा कि मुझे इस पर कुछ नहीं कहना है।

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में दिग्विजय सिंह ने कहा, ''कार्य समिति में जो कुछ चर्चा हुई है, उसको उजागर नहीं कर सकते हैं।'' जब भाजपा में शामिल होने से जुड़ा सवाल पूछा गया तो इस पर उन्होंने कहा कि अरे छोड़िए... तुम कभी सोच सकते हो...

दिग्विजय सिंह के बयान पर मचा घमासान

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के आरएसएस और भाजपा की प्रशंसा करने को लेकर घमासान मचा हुआ है। कई कांग्रेस दिग्विजय सिंह की टिप्पणी की आलोचना कर रहे हैं तो कुछ ने उनका समर्थन भी किया है। इसी कड़ी में कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर ने आरएसएस की तुलना अल-कायदा से कर दी। मणिक्कम टैगोर ने कहा कि आरएसएस नफरत पर बना संगठन है और नफरता फैलाता है।

RSS पर बरसे मणिक्कम टैगोर

उन्होंने कहा कि नफरत से सीखने के लिए कुछ नहीं है। क्या आप अल-कायदा से कुछ सीख सकते हैं? अल-कायदा, नफरत का संगठन है। यह दूसरों से नफरत करता है। उस संगठन से सीखने के लिए क्या है? अगर आप सीखना चाहते हैं तो अच्छे लोगों से सीखें। कांग्रेस पार्टी है, जो 140 साल पुरानी है। कांग्रेस ने लोगों को एक साथ लाया। महात्मा गांधी ने कांग्रेस पार्टी को जन आंदोलन में बदल दिया। क्या इस संगठन को नफरत के उन संगठनों से सीखना चाहिए?

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'कैप्टन जीवित हैं या मृत?': होर्मुज में मिसाइल हमले के बाद लापता आशीष के मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगी रिपोर्ट

'कैप्टन जीवित हैं या मृत?': होर्मुज में मिसाइल हमले के बाद लापता आशीष के मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगी रिपोर्ट

आज की ताजा खबर, 19 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: कोलकाता के एक होटल में आग लगने से नौ लोगों की मौत, हिमाचल प्रदेश में आए दो भूकंप, मिसाइल हमले के बाद UAE ने ईरान के साथ व्यापार रोका...ट्रंप ने ओमान को दी धमकी

CWC की बैठक आज, छात्रों-राम मंदिर मामले पर सरकार को घेरने की तय होगी रणनीति, चुनाव तैयारियों की समीक्षा भी

CWC की बैठक आज, छात्रों-राम मंदिर मामले पर सरकार को घेरने की तय होगी रणनीति, चुनाव तैयारियों की समीक्षा भी

'एक महीने पहले ही तो मैं एंटी-नेशनल था', NDA कैंप में शामिल होने के अठावले के ऑफर पर दिपके का जवाब

'एक महीने पहले ही तो मैं एंटी-नेशनल था', NDA कैंप में शामिल होने के अठावले के ऑफर पर दिपके का जवाब

देश की पहली वंदे भारत मालगाड़ी ट्रेन का ट्रायल रन हुआ पूरा, 130 KMPH की रफ्तार से चली ट्रेन

देश की पहली वंदे भारत मालगाड़ी ट्रेन का ट्रायल रन हुआ पूरा, 130 KMPH की रफ्तार से चली ट्रेन