देश

अजित पवार विमान हादसे में DGCA ने दिखाई सख्ती, VSR वेंचर्स के चार एयरक्राफ्ट नहीं भर पाएंगे उड़ान

अजित पवार से जुड़े विमान हादसे के बाद नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने बड़ी कार्रवाई की। डीजीसीए ने VSR वेंचर्स पर सख्ती दिखाई है। जांच के दौरान सुरक्षा मानकों में कथित खामियां मिलने के बाद कंपनी के चार एयरक्राफ्ट की उड़ान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। बता दें कि महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री रहे अजित पवार की विमान दुर्घटना में निधन हो गया था।

Image

अजित पवार विमान हादसे में DGCA ने दिखाई सख्ती, VSR वेंचर्स के चार एयरक्राफ्ट नहीं भर पाएंगे उड़ान

अजित पवार से जुड़े विमान हादसे के बाद नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने बड़ी कार्रवाई की। डीजीसीए ने VSR वेंचर्स पर सख्ती दिखाई है। जांच के दौरान सुरक्षा मानकों में कथित खामियां मिलने के बाद कंपनी के चार एयरक्राफ्ट की उड़ान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। बता दें कि महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री रहे अजित पवार की विमान दुर्घटना में निधन हो गया था। 28 जनवरी को Learjet 45 विमान हादसे का शिकार हो गया था।

डीजीसीए ने संबंधित ऑपरेटर और उसके बेड़े की विस्तृत जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में रखरखाव (Maintenance), दस्तावेजी अनुपालन और ऑपरेशनल प्रक्रियाओं में कमियां सामने आने की बात कही जा रही है। इसके बाद चार विमानों को ग्राउंड कर दिया गया।

इन विमानों के उड़ान पर लगी रोक

डीजीसीए ने पंजीकरण संख्या VT-VRA, VT-VRS, VT-VRV और VT-TRI वाले Learjet 40/45 विमानों की उड़ानों पर रोक लगा दी है। ये विमान तब तक उड़ान नहीं भर सकेंगे, जब तक कि निरंतर विमान योग्यता के सभी मानकों को पूरी तरह बहाल नहीं किया जाता।

विशेष सुरक्षा ऑडिट के बाद DGCA ने M/s VSR Ventures Pvt Ltd के चार Learjet 40/45 विमानों को तत्काल प्रभाव से ग्राउंड कर दिया है। DGCA द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, बहु-विषयक ऑडिट टीम ने एयरवर्थनेस (विमान योग्यता), उड़ान सुरक्षा और फ्लाइट ऑपरेशंस से जुड़े स्वीकृत नियमों के पालन में कई गंभीर अनियमितताएं पाई हैं।

जांच में क्या पता चला?

जांच में यह भी सामने आया कि:

  • रखरखाव (Maintenance) प्रक्रियाओं में खामियां थीं
  • नियामकीय अनुपालन (Regulatory Compliance) में कमी पाई गई
  • फ्लाइट ऑपरेशन से संबंधित दस्तावेजी प्रक्रियाओं में त्रुटियां मिलीं

डीजीसीए कंपनी को डिफिशिएंसी रिपोर्टिंग फॉर्म जारी कर मूल कारण विश्लेषण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है..रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई को विमान सुरक्षा के प्रति सख्त रुख के तौर पर देखा जा रहा है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article