देश

Delhi Excise Policy Case: ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली शराब नीति मामले में शरद रेड्डी गिरफ्तार

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 10, 2022, 11:35 PM IST

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली शराब नीति घोटाले में आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया भी ईडी के निशाने पर हैं। उनके ठिकानों पर छापेमारी भी की जा चुकी है । सिसोदिया के खिलाफ इस मामले में सीबीआई एफआईआर भी दर्ज कर चुकी है। शराब नीति घोटाले में पहले भी गिरफ्तारी हो चुकी है।

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली शराब घोटाले में ईडी (ED) ने बड़ा एक्शन लिया है। इस मामले में अब शरद रेड्डी को गिरफ्तार किया गया है। शरद को विजया साई रेड्डी का बेहद करीबी माना जाता है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने कथित दिल्ली शराब घोटाले के सिलसिले में एक और व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

सवालों के घेरे में सिसोदिया

टाइम्स नाउ के भवतोष सिंह के अनुसार शरद रेड्डी हैदराबाद स्थित अरबिंदो फार्मा लिमिटेड के निदेशक हैं। रेड्डी का मनीष सिसोदिया के साथ भी कथित तौर पर गहरा संबंध है। अरबिंदो फार्मा के निदेशक शरद रेड्डी दिल्ली शराब नीति मामले में एजेंसी द्वारा गिरफ्तार किए जाने वाले दूसरे व्यक्ति हैं। जांच एजेंसी ने पहले उनके परिसर की तलाशी ली थी और उनसे दो बार पूछताछ की थी।

दिनेश अरोड़ा बन चुका है सरकारी गवाह

इस मामले में मनीष सिसोदिया के सहयोगी दिनेश अरोड़ा पहले ही सरकारी गवाह बनने के लिए तैयार हो चुका है। अरोड़ा का ये कदम डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि आरोपी दिनेश अरोड़ा ने खुद से सरकारी गवाह बनने की इजाजत मांगी है। दिनेश अरोड़ा ने शपथ ली है कि वह बिना किसी दबाव के सरकारी गवाह बनना चाहता है।

ऐसे सामने आया था मामला

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय इस मामले में अब तक कई छापेमारी कर चुका है। सितंबर में, इसने इंडोस्पिरिट नाम की एक शराब निर्माण कंपनी के प्रबंध निदेशक समीर महेंद्रू को गिरफ्तार किया था। एलजी के दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद आबकारी योजना जांच के दायरे में आ गई। उपराज्यपाल ने इस मामले में 11 आबकारी अधिकारियों को भी निलंबित कर दिया था।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article