दिल्ली

Delhi Liquor Scam: मनीष सिसोदिया को झटका, आरोपी दिनेश अरोड़ा ने 'सरकारी गवाह' बनने की मांगी इजाजत-Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 7, 2022, 05:40 PM IST

dinesh arora government witness: दिल्ली शराब घोटाले मामले में बड़ा मोड़ आता दिख रहा हैं, मामले के आरोपी दिनेश अरोड़ा ने सरकारी गवाह बनने की इजाजत मांगी है।

Delhi Liquor Scam Case Update: दिल्ली नई आबकारी नीति घोटाला (Delhi Liquor Scam) मामले में आरोपी दिनेश अरोड़ा (dinesh arora) को सरकारी गवाह बनाने की अर्जी सीबीआई (CBI) ने राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल की, अर्जी पर राउज एवेन्यू कोर्ट में स्पेशल सीबीआई जज की कोर्ट में इसकी सुनवाई शुरू हुई।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताते हैं कि आरोपी दिनेश अरोड़ा भी इस दौरान कोर्ट रूम में मौजूद रहा, दिनेश अरोड़ा ने कहा कि मेरी तरफ से मेरे वकील हाल ही में एक अर्जी दी गई थी और मैं स्वेच्छा से सरकारी गवाह बनने को तैयार हूं। कोर्ट में अरोड़ा ने बिना दवाब के गवाही देने की शपथ ली वहीं दिनेश ने माफी की अर्जी भी डाली है ऐसा कहा जा रहा है।

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को तगड़ा झटका!

दिल्ली की नई आबकारी नीति घोटाले को लेकर दिनेश अरोड़ा का ये कदम डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि आरोपी दिनेश अरोड़ा ने सरकारी गवाह बनने की इजाजत मांगी, दिनेश अरोड़ा ने शपथ ली है कि वह बिना किसी दबाव के सरकारी गवाह बनना चाहता है।

उसकी अर्जी पर कोर्ट 14 नवंबर को सुनवाई करेगा

कहा जा रहा है कि दिनेश अरोड़ा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को माफ किए जाने (क्षमादान) की अर्जी दाखिल की उसकी अर्जी पर कोर्ट 14 नवंबर को सुनवाई करेगा और उसका बयान दर्ज होगा। दिनेश अरोड़ा ने कहा कि मैं जांच में भी सहयोग करता रहा हूं और करता रहूंगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'