देश

जयराम रमेश ने AIMIM को बताया भाजपा की 'बी' टीम,कहा- 'BJP से ऑक्सीजन लेते हैं ओवैसी'

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 06:08 PM IST

AIMIM BJP B team: कांग्रेस के सीनियर लीडर जयराम रमेश ने ऑल इंडिया ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) पर निशाना साधा है और कहा कि ओवैसी बीजेपी की B Team है।

Image

जयराम रमेश ने AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा है

Jairam Ramesh said AIMIM BJP B team: कांग्रेस के सीनियर लीडर जयराम रमेश ने एआईएमआईएम (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि एआईएमआईएम को बीजेपी से ऑक्सीजन मिलता है और बदले में वह भगवा पार्टी यानी BJP को 'बूस्टर डोज देती है।

ओवैसी के गढ़ माने जाने वाले हैदराबाद में कांग्रेस की यात्रा के पहुंचने और भविष्य में ओवैसी की पार्टी के रुख के बारे में पूछने पर रमेश ने कहा कि वह राजनीतिक पार्टी है और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन का हिस्सा थी, पहले वह कांग्रेस का इस्तेमाल करती थी और अब BJP उसके लिए ऑक्सीजन सिलेंडर है।

ओवैसी के बारे में जयराम रमेश ने कहा कि हालांकि ओवैसी उनके अच्छे मित्र हैं और वह उनके साथ बहस करते रहते हैं लेकिन उनका आरोप है कि वो और बीजेपी एक दूसरे से जुड़े हुए हैं।

AAP को भी लिया निशाने पर

रमेश ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आप भी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की तर्ज पर काम कर रही है उन्होंने आगे कहा कि लोगों को भरमाने के लिए आम आदमी पार्टी और बीजेपी आपस में लड़ते हैं और आप नेता जिस तरह प्रचार कर रहे हैं, उससे साफ हो गया है कि उनमें और बीजेपी में कोई फर्क नहीं है।

कांग्रेस पार्टी अन्य राज्यों में यात्रा निकालेगी,कई अन्य आयोजन भी

कांग्रेस अब भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर प्रदेश स्तरीय यात्राएं निकालने की तैयारी में है अपनी इस रणनीति के तहत कांग्रेस पार्टी पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड समेत अन्य राज्यों में यात्रा निकालेगी साथ ही कई अन्य आयोजन भी किए जाएंगे।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article