देश

'हिजाब वाली महिला बने PM'ओवैसी की ख्वाहिश पर अमित मालवीय का तंज- कहा बस ये काम कर लें

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 05:14 PM IST

hijab women become pm: 'हिजाब पहनने वाली लड़की भारत की PM बनेगी',असदुद्दीन ओवैसी ने सुनक के बहाने ये इच्छा जताई थी, इस पर बीजेपी ने तंज कसा है, अमित मालवीय ने इसे लेकर ट्वीट किया है।

Image

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था-'हिजाब पहनने वाली लड़की भारत की PM बनेगी'

Photo : BCCL

Owaisi wish Hijab girl become Indian PM: हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि एक दिन हिजाब पहनने वाली लड़की हिंदुस्तान की प्रधानमंत्री बनेगी, गौर हो कि भारतीय मूल के ऋषि सुनक के ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने पर एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने कहा कि मेरी इच्छा है कि एक दिन हिजाब पहनने वाली लड़की भारत की प्रधानमंत्री बनेगी, बताते हैं कि जब उनसे ऋषि सुनक को लेकर सवाल किया गया, जो ब्रिटेन के पहले भारतीय मूल के प्रधानमंत्री हैं, इसके साथ वो हिंदू भी हैं।

ओवैसी ने कहा कि 'मैंने तो बोला है ना इंशाअल्लाह मेरी जिंदगी में या मेरी जिंदगी के बाद एक दिन हिजाब पहनने वाली लड़की हिंदुस्तान की प्रधानमंत्री बनेगी'

वहीं इस मामले पर अब बीजेपी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है पार्टी नेता अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा है कि असदुद्दीन ओवैसी हिजाब वाली महिला को भारत के पीएम के रूप में देखना चाहते हैं। यहाँ ओवैसी ये कर सकते हैं- हैदराबाद लोकसभा से एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी (international sportswoman), हिजाबी (hijabi) और एआईएमआईएम सदस्य सैयदा फलक (Syeda Falak) को पेश करें, सांसद बनना PM बनने की पहली सीढ़ी है।

गौर हो कि कांग्रेस नेता पी चिदंबरम और शशि थरूर सहित कुछ अन्य विपक्षी नेताओं ने सुनक के ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनने पर उम्मीद जताई कि भारत इस घटनाक्रम से सीख लेगा और अल्पसंख्यकों में से किसी को एक दिन शीर्ष पद पर चुने जाने की परंपरा को अपनाएगा।

ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री सुनक एक धर्मनिष्ठ हिंदू हैं, गौर हो कि ऋषि सुनक की शादी बेंगलुरु में रहने वाले इंफोसिस के संस्थापक एन. आर. नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से हुई है, सुनक 210 वर्षों में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने वाले सबसे युवा नेता हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article