देश

'खजांची' हुआ बड़ा, अखिलेश यादव ने उठाई उसकी जिम्मेदारी, जानें 'नोटबंदी' से जुड़ा है ये माजरा

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 11:43 PM IST

demonetisation boy khajanchi: साल 2016 में नोटबंदी की लाइन में जन्म लेने पर मजबूर बच्चा 'खजांची' अब बड़ा हो गया है, समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव ने उसकी पढ़ाई की जिम्मेदारी उठाई है।

Image

नोटबंदी में एटीएम पर लगी लाइनें (फाइल फोटो)

नोटबंदी (Demonetisation) साल 2016 में लागू की गई थी, उस दौरान लोगों ने क्या क्या परेशानियां नहीं झेली, ATM की लाइनों पर लोगों को वो हूजूम जुटता था जिसकी मिसाल बिरले ही दिखी हो और एटीएम की लाइनों में घंटों लगने के बाद कुछ पैसै आप निकाल पाते थे वो भी अपने पैसे जिसे निकालने के लिए आपको खासी कवायद करनी पड़ती थी।

ऐसे ही नोटबंदी दौर में कानपुर देहात (Kanpur Dehat) के एक एटीएम की लाइन में जन्म लेने वाला बच्चा अब स्कूल जाने लगा है, उसे अनोखा नाम 'खजांची' दिया गया था जिसके कारण वो खासी चर्चा में रहा और अभी भी है।

कानपुर देहात के इस बच्चे की मदद के लिए यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) आगे आए हैं और वह अब उसकी पढ़ाई-लिखाई का पूरा खर्च उठाएंगे इसकी जानकारी अखिलेश यादव ने दी है।

अखिलेश यादव ने लिखा-नोटबंदी की लाइन में जन्म लेने पर मजबूर ‘खजांची’ अब बड़ा हो गया है, उसकी ग़रीबी उसके विकास में बाधा न बने, इसीलिए हमने उसकी पढ़ाई पूरी कराने की ज़िम्मेदारी ली है।

अखिलेश यादव उसी वक्त से इस बच्चे के परिवार के संपर्क में थे और ATM की लाइन में गर्भवती महिला के खड़े होने और फिर वहीं बच्चा जन्म देने के मामले पर अखिलेश ने केंद्र सरकार पर खासा अटैक किया था।

खजांची अब स्कूल जाने लगा है

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद बच्चे की मां और पिता अखिलेश से मिलने सैफई पहुंचे थे, उसी वक्त बच्चे की पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला अखिलेश ने लिया, इसके बाद से खजांची अब स्कूल जाने लगा है।

समाजवादी पार्टी खजांची का जन्मदिन भी मनाती आई है

वहीं समाजवादी पार्टी खजांची का जन्मदिन भी मनाती आई है पिछले साल एक वीडियो भी सामने आया था जहां अखिलेश खजांची का बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आए थे और तमाम सपा कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर भागीदारी की थी।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें