देश

अखिलेश यादव को EC का नोटिस, कहा-वोटिंग लिस्ट से मुस्लिम-यादवों के नाम हटाने के आरोपों के सबूत दें

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 11:17 PM IST

EC Notice to Akhilesh Yadav:चुनाव आयोग ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को नोटिस जारी कर उनके द्वारा लगाए गए आरोप का सबूत मांगा है, साथ ही चुनाव आयोग ने कहा कि वो इस बारे में 10 नवंबर तक सबूत उपलब्ध करवाएं।

Image

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा है

Photo : Twitter

deletion of names of Muslim-Yadav From Voter List: निर्वाचन आयोग ने समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से उस आरोप पर सबूत देने को कहा है जिसमें उन्होंने निर्वाचन प्राधिकरण पर आरोप लगाया था कि इस साल उत्तर प्रदेश चुनाव के दौरान हर विधानसभा सीट की मतदाता सूची से यादव और मुस्लिम समुदायों के मतदाताओं के नाम सामूहिक रूप से हटा दिये गये थे।

आयोग ने यादव को लिखे पत्र में कहा है कि वह सपा द्वारा इस संबंध में जिला और राज्य निर्वाचन अधिकारियों के समक्ष की गई शिकायतों के बारे में 10 नवम्बर तक क्षेत्रवार साक्ष्य प्रस्तुत करें।

यादव ने पिछले महीने पार्टी की एक बैठक को संबोधित करते हुए निर्वाचन आयोग पर हर विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम और यादव वोटों के नाम ‘हटाने’ का आरोप लगाया था।ऐसी जानकारी है कि आयोग ने यादव से कहा था कि उसे किसी भी निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची से 20,000 मतदाताओं के नाम हटाने की कोई शिकायत नहीं मिली है।

आयोग ने यह भी कहा कि उसके जिला और राज्य निर्वाचन अधिकारियों ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम सामूहिक रूप से हटाने के बारे में सूचित नहीं किया है।निर्वाचन आयोग ने कहा कि सपा के एक उम्मीदवार ने अलीगंज विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची से 10,000 मतदाताओं के नाम हटाने की शिकायत की थी।

आयोग ने कहा कि जांच किये जाने पर उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इन आरोपों को 'निराधार और तथ्यात्मक रूप से गलत' पाया था। आयोग ने कहा कि चुनावी वर्ष के दौरान मतदाताओं के नामों को स्वत: हटाने पर 'कड़ाई से रोक' है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article