देश

छत्तीसगढ़: बेमेतरा में तेज रफ्तार कार की टक्कर से 1 की मौत, कई घायल...गुस्साई भीड़ शव को लेकर थाने पहुंची

एक कार ने बेमेतरा में कई गाड़ियों और लोगों को टक्कर मार दी। इस घटना से युवा गुस्सा हो गए, जिन्होंने कार मालिक के घर के बाहर जमकर हंगामा किया। युवाओं ने कार मालिक के घर में तोड़फोड़ की। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और और उसे एक बंद गाड़ी में घर से बाहर निकाला। गुस्साई भीड़ ने पुलिस की गाड़ी को रोकने की कोशिश की।

Image

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में तेज रफ्तार कार का कहर। (Photo-ANI)

Chhattisgarh Bemetara News: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में एक तेज रफ्तार कार ने कहर बरपाया, जिसमें एक की मौत हो गई और कई दूसरे घायल हो गए। इस घटना से लोगों में काफी गुस्सा फैल गया। हजारों युवाओं ने कार मालिक के घर के बाहर प्रोटेस्ट किया। कई दूसरी रिपोर्ट के मुताबिक, एक से अधिक लोगों की इस हादसे में जान चली गई है।

बेमेतरा के SP रामकृष्ण साहू ने स्थिति पर बात करते हुए कहा, 'एक कार का एक्सीडेंट हुआ था। इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए... यह साफ नहीं है कि लोग क्या मांग कर रहे हैं...'

क्या है मामला?

एक कार ने बेमेतरा में कई गाड़ियों और लोगों को टक्कर मार दी। इस घटना से युवा गुस्सा हो गए, जिन्होंने कार मालिक के घर के बाहर जमकर हंगामा किया। युवाओं ने कार मालिक के घर में तोड़फोड़ की।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और और उसे एक बंद गाड़ी में घर से बाहर निकाला। गुस्साई भीड़ ने पुलिस की गाड़ी को रोकने की कोशिश की। भारी भीड़ मृतक व्यक्ति के शव को बेमेतरा पुलिस स्टेशन भी ले गई। इंसाफ की मांग करते हुए पुलिस स्टेशन के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article