टीवी मसाला

Bigg Boss 20 Wildcard: 2 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स बदलेंगे माहौल, अनुपमा का ये एक्टर करेगा धमाकेदार एंट्री

Bigg Boss 20 Wildcard Contestants: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की जल्द ही धमाकेदार एंट्री होने वाली है, जिससे शो का माहौल बदलेगा। ऐसे में दो नाम भी सामने आए हैं।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20 Wildcard: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) को शुरू हुए एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है। शो में तमाम कंटेस्टेंट्स अब फ्रंट फुट पर आकर अपना गेम खेल रहे हैं और इविक्शन में भी तीन कंटेस्टेंट्स बाहर हो गए हैं। शो में अब वक्त है वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट का। बीते दिनों ही खबर आई थी कि बिग बॉस के घर में कुमार सानू की बेटी शैनन के की एंट्री हो सकती है। अब इस लिस्ट में दो और कलाकार के नाम जुड़ गए हैं। बिग बॉस 20 में दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो सकती है। इस लिस्ट में अनुपमा के पॉपुलर एक्टर का नाम भी शामिल है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Kaun Banega Crorepati 18 में नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए Amitabh Bachchan, नम आंखों के साथ दी श्रद्धांजलि

    शो में होगी इन दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री?

    रियलिटी शो बिग बॉस 20 में कुल 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री ली थी और अब शो में कुल 13 कंटेस्टेंट बचे हैं। ऐसे में मेकर्स ने अब घर का माहौल बदलने का प्लान पूरी तरह कर लिया है। शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री कभी भी हो सकती है। दावा है कि शो में इंस्टाग्राम फेम नकुल ढुल धमाकेदार एंट्री ले सकते हैं और दूसरा नाम मनीष गोयल का है, जो टीवी पर हिट हैं और अब बिग बॉस में हिट होने आ रहे हैं। मनीष गोयल ने कई टीवी शोज किए हैं, लेकिन आज के समय में फैंस उन्हें सीरियल अनुपमा से ज्यादा याद करते हैं। इस शो में मनीष ने राघव का किरदार निभाया था और अब फैंस उन्हें बिग बॉस 20 में देखने के लिए एक्साइटेड हैं। हालांकि, अब तक मेकर्स और नकुल-मनीष की तरफ से शो में एंट्री की पुष्टि नहीं की गई है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office: पहले हफ्ते में Ajay Devgn स्टारर ने मचाया तहलका, 300 करोड़ी होने की ओर बढ़ाए कदम

      शो में क्या चल रहा है?

      बता दें कि बिग बॉस 20 में इन दिनों माही विज और काजी तौकीर पूरे घर के टारगेट पर हैं। शो में अब काजी तौकीर का मजाक और हरकतें बाकी कंटेस्टेंट्स को इरिटेट कर रही हैं और इस वजह से हर बार उनकी लड़ाई हो जाती है। हालांकि, माही विज लगातार काजी तौकीर को सपोर्ट कर रही हैं। दूसरी तरफ आम्रपाली दुबे के ग्रुप में भी लड़ाई-झगडे़ हो रहे हैं और लव स्काउट का रिश्ता भी विवादों में आ गया है। दोनों की नजदीकियों पर लोग काफी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article