अंग्रेजी सीखते समय कई ऐसे शब्द मिलते हैं, जिनका अर्थ लगभग एक जैसा होता है, लेकिन उनका इस्तेमाल अलग-अलग परिस्थितियों में किया जाता है।
ऐसे में क्या आप जानते हैं कि Specially और Especially में क्या अंतर होता है। यदि आप बता देते हैं तो हम आपको अंग्रेजी का धुरंधर मान जाएंगे।
ऐसे में क्या आप जानते हैं कि Specially और Especially में क्या अंतर होता है। यदि आप बता देते हैं तो हम आपको अंग्रेजी का धुरंधर मान जाएंगे।
Specially का इस्तेमाल तब किया जाता है, जब किसी व्यक्ति, काम या उद्देश्य के लिए कोई चीज खास तौर पर तैयार की गई हो या कोई काम विशेष मकसद से किया गया हो।
वहीं Especially का प्रयोग किसी व्यक्ति, वस्तु या परिस्थिति को दूसरों की तुलना में अधिक महत्वपूर्ण बताने, किसी बात पर जोर देने या किसी खास उदाहरण को अलग से उल्लेख करने के लिए किया जाता है।
आसान शब्दों में कहें तो Specially का प्रयोग अक्सर किसी खास उद्देश्य से किए गए काम के लिए होता है, जबकि Especially का प्रयोग किसी चीज पर जोर देने या उसे अन्य चीजों से अलग करके महत्वपूर्ण बताने के लिए किया जाता है।
यदि आप किसी सेंटेंस में इसका प्रयोग करते हैं तो ध्यान रहे कुछ परिस्थितियों में दोनों शब्दों का अर्थ एक-दूसरे के करीब हो सकता है। इसलिए सही शब्द चुनते समय पूरे वाक्य के अर्थ और संदर्भ को समझना चाहिए।