बिजनेस

Stock Market Today : Nifty 249, Sensex 745 अंक उछला, क्यों पलटा बाजार का रुख?

शेयर बाजार में शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत खरीदारी के मजबूत ट्रेंड के साथ हुई है। निफ्टी 249 अंक से ज्यादा उछल गया, सेंसेक्स 745 अंक ऊपर है। दो दिन लगातार गिरावट के बाद बाजार बाउंस बैक दिखा रहा है।

Image

शेयर बाजार में खरीदारी का मजबूत ट्रेंड

Stock Market Today: शेयर बाजार में शुक्रवार, 9 अक्टूबर को कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में Sensex और Nifty 50 हरे निशान में आ गए। सेंसेक्स करीब 745 अंक उछलकर 72,338.57 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 249 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 22,480.45 तक पहुंच गया है। पिछले दो दिन की बड़ी गिरावट के बाद बाजार में आज अच्छा बाउंस बैक देखने को मिल रहा है।

किन वजहों से बाजार में तेजी?

बाजार के बाउंस बैक के पीछे सबसे बड़ी वजह वैल्यू बायिंग मानी जा रही है। इसके अलावा Crude Oil Price में नरमी भी बाजार को सपोर्ट कर रही हैं। इसके अलावा US के AI स्टॉक्स में हुई बिकवाली के बाद भारत के IT शेयरों में जोरदार खरीदारी भी बाजार को सपोर्ट कर रही है। इसकी वजह से India VIX में गिरावट आई है, जिससे टेक्निकल लेवल पर भी बाजार के सेंटिमेंट में सुधार होता दिख रहा है। हालांकि, निवेशकों की नजर इस बात पर रहेगी किया यह तेजी बाजार बंद होने तक टिक पाती है या नहीं। Vix में शुरुआती कारोबार में 3.93% की गिरावट आई है। यह 14.68 पर आ गया है।

IT शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी

ट्रंप की तरफ से वीजा से जुड़े प्रतिबंधों के चलते माना जा रहा था कि भारत के आईटी सेक्टर पर बिकवाली का दबाव बढ़ेगा। लेकिन, निवेशकों ने ट्रंप के फैसले की जगह आईटी सेक्टर की लीडर TCS के नतीजों पर भरोसा जताया है। इसकी वजह से शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में IT सेक्टर बाजार की तेजी का प्रमुख केंद्र रहा। उपलब्ध सेक्टोरल इंडेक्स के आंकड़ों के अनुसार, Nifty IT में 3% की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा FMCG, Media और Healthcare सेक्टर में भी खरीदारी देखने को मिली।

सेक्टर इंडेक्स

स्तर

बदलाव

Nifty IT

28,608

+3.14%

Nifty FMCG

44,335.15

+1.00%

Nifty Media

1,543.70

+0.60%

Nifty Healthcare

15,775.55

+0.58%

Nifty Private Bank

26,999.75

+0.49%

Nifty PSU Bank

8,019.95

+0.30%

Nifty Auto

24,519.40

+0.03%

Nifty Metal

11,867.20

-0.02%

Nifty Pharma

25,819.95

-0.01%

Nifty Oil & Gas

10,324.60

-0.29%

IT शेयरों की तेजी के मुकाबले Auto, Metal और Pharma इंडेक्स में सीमित बढ़त या गिरावट देखने को मिली। यानी शुरुआती रिकवरी में सभी सेक्टरों की भागीदारी एक जैसी नहीं रही।

क्रूड ऑयल में गिरावट से राहत

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने भी बाजार के लिए राहत का संकेत दिया। Brent Crude 1.40% से ज्यादा गिरकर 102.81 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं, WTI Crude Oil का भाव 1.15% से ज्यादा गिरकर 91.19 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है।

मार्केट ब्रेड्थ भी हुई मजबूत

शुरुआती कारोबार में मार्केट ब्रेड्थ भी पॉजिटिव रही। NSE पर 1,772 शेयर बढ़त में थे, जबकि 542 शेयर गिरावट में थे। इसी तरह BSE पर 1,636 शेयरों में तेजी और 1,122 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article