Nana Patekar Death Case: बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का कार्डिक अरेस्ट होने की वजह से 8 अक्टूबर को निधन हो गया। बताया गया कि सुबह लगभग 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। नाना पाटेकर के निधन के बाद अब इस मामले एक नया मोड़ आया है। अभिनेता के निधन के बाद गोवा पुलिस ने मामले में अननेचुरल डेथ (UD) केस दर्ज किया है। पणजी पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत यह मामला दर्ज किया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक नाना पाटेकर को गोवा के बम्बोलिम स्थित मणिपाल अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। पुलिस इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office: पहले हफ्ते में Ajay Devgn स्टारर ने मचाया तहलका, 300 करोड़ी होने की ओर बढ़ाए कदम)
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक नाना पाटेकर को उनके डोना पाउला स्थित आवास ओशन पार्क से हॉस्पिटल ले जाया गया था। अस्पताल के कैजुअल्टी वार्ड में पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले की जांच PSI नितिन नाइक के नेतृत्व में की जा रही है। पुलिस ने इस मामले से जुड़ी किसी जानकारी को पब्लिक नहीं किया है। UD केस दर्ज होने के बाद अभिनेता की मौत से संबंधित परिस्थितियों की जांच की जा रही है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: इतनी जल्दबाजी में क्यों हुआ Nana Patekar का अंतिम संस्कार? बेटे Malhar Patekar ने बताई वजह)
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नाना पाटेकर का निधन 8 अक्टूबर को गोवा स्थित उनके घर पर कार्डियक अरेस्ट के बाद हुआ। उन्हें लगभग 45 मिनट तक सीपीआर दिया लेकिन और इसके बाद डोना पाउला के एक निजी अस्पताल में सुबह 5:20 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सामने आने के बाद चीजें साफ तौर पर क्लियर हो पाएंगी। नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार पुणे के डोंजे गांव स्थित उनके फार्महाउस 'नानाची वाड़ी' में सूर्यास्त के बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया।
