देश

Pakistan zindabad Row: कर्नाटक विधानसभा में हंगामा, बीजेपी विधायकों ने लगाए 'जय श्री राम' के नारे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 29, 2024, 03:11 PM IST

Pakistan zindabad Row in Karnataka:कर्नाटक विधानसभा के बाहर कथित 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे को लेकर विवाद के बीच, भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने विधान सौध में विरोध प्रदर्शन किया।

Image

भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने विधान सौध में विरोध प्रदर्शन किया

KEY HIGHLIGHTS
  1. सांसद सैयद नसीर हुसैन के समर्थकों को गिरफ्तार करने में विफलता के लिए भाजपा ने कांग्रेस को घेरा
  2. भाजपा विधायकों ने अपने विरोध के दौरान कर्नाटक विधानसभा में 'जय श्री राम' के नारे लगाए
  3. कर्नाटक विधानसभा के बाहर कथित 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे को लेकर मचा है विवाद

Pakistan zindabad Row in Karnataka: भाजपा ने कथित तौर पर पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने में शामिल पार्टी सांसद सैयद नसीर हुसैन के समर्थकों को गिरफ्तार करने में विफलता के लिए कांग्रेस सरकार की आलोचना की। कर्नाटक विधानसभा के बाहर कथित 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे को लेकर विवाद के बीच, भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने गुरुवार सुबह विधान सौध में विरोध प्रदर्शन किया और मामले पर कार्रवाई का आग्रह किया।

कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने वालों की गिरफ्तारी का आह्वान किया वहीं गुरुवार को बयादागी पुलिस ने कहा कि उसने एक व्यापारी और सैयद नसीर हुसैन के समर्थक मोहम्मद शफी नाशीपुडी को गिरफ्तार किया है।

राज्य विधानसभा में लगाए गए नारों में 'कांग्रेस सरकार मुर्दाबाद, रीढ़विहीन सरकार कार्रवाई करने में सक्षम नहीं, हमें न्याय चाहिए, अपराधी को गिरफ्तार करो, सरकार मुर्दाबाद' जैसे नारे शामिल थे।

विपक्ष के नेता आर अशोक ने कहा, '24 घंटे हो गए, लेकिन सरकार की ओर से कोई कार्रवाई शुरू नहीं की गई है, हम उनसे क्या उम्मीद कर सकते हैं।' बीजेपी के विरोध के जवाब में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सरकार ने ऑडियो रिकॉर्डिंग को फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी को भेज दिया है और रिपोर्ट मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, 'जैसा कि मैंने आपको पहले ही बताया है कि सरकार प्रतिबद्ध है, रिपोर्ट आने के बाद हम किसी भी व्यक्ति को नहीं छोड़ेंगे। हमने इसे एफएसएल को दे दिया है, रिपोर्ट आने के बाद हम कार्रवाई करेंगे।'

इस बीच, भाजपा विधायकों ने अपने विरोध के दौरान राज्य विधानसभा में 'जय श्री राम'(Jai Sri Ram) के नारे लगाए, जिसका जवाब सिद्धारमैया ने 'जय सीता राम' (Jai Sita Ram) से दिया।

सैयद नसीर हुसैन ने क्या कहा?

राज्यसभा सदस्य सैयद नसीर हुसैन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें बताया गया कि उनके कुछ समर्थकों ने 'नासिर हुसैन जिंदाबाद', 'नासिर साहब जिंदाबाद' और 'कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद' जैसे नारे लगाए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article