वायरल न्यूज़

Ayodhya Flight Video: छोटे उस्ताद ने अयोध्या की फ्लाइट में लगाए प्रभु श्रीराम के नारे, 'जय श्री राम' से गूंज उठा विमान

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 18, 2024, 04:29 PM IST

सोशल मीडिया पर अयोध्या जाने वाली एक फ्लाइट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटे उस्ताद ने जय श्री राम के नारे लगाए हैं। ऐसे में ये वीडियो बेहद ही शानदार है और इसे देख यूजर्स भी काफी हर्षोल्लासित लग रहे हैं।

Image

अयोध्या की फ्लाइट में लगे 'जय श्री राम' के नारे

KEY HIGHLIGHTS
  • अयोध्या की फ्लाइट में लगे प्रभु श्रीराम के नारे
  • रामभक्ति में लीन नजर आए सभी यात्री
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Jai Shri Ram Slogan In Ayodhya Flight: आने वाली 22 जनवरी भारत के लिए एक नया अध्याय लिखने वाली है। इस दिन रामलला का प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा। ऐसे में 500 सालों की तपस्या और इंतजार की घड़ी अब खत्म होने वाली है। यही कारण है कि इन दिनों हर तरफ लोग रामभक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। राम मंदिर की वजह से अब अयोध्या का विकास भी काफी तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी चालू कर दिया गया है।

हाल ही में दिल्ली से अयोध्या जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में जो नजारा दिखा, उसे देखने के बाद आप भी प्रभु श्रीराम की आस्था में लीन हो जाएंगे। दरअसल, इस फ्लाइट में एक छोटे उस्ताद भी सफर कर रहे थे, जो भगवा वेश धारण किए एक छोटे संत या कथावाचक की तरह नजर आ रहे हैं। ऐसे में इन्होंने फ्लाइट में बैठे सभी यात्रियों के बीच जय श्री राम के नारे लगाए। इस बीच सभी यात्रियों में भी काफी जोश नजर आया और सभी ने मिलकर जय श्री राम के नारे लगाए। इस दौरान छोटे उस्ताद ने श्रीराम के भजन भी गाए।

अयोध्या की फ्लाइट में लगे 'जय श्री राम' के नारे

बता दें, अयोध्या एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एअरपोर्ट अयोध्या धाम है, जहां से आप अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट भी ले सकेंगे। अयोध्या एयरपोर्ट पर पहुंचने वाली पहली फ्लाइट ने 30 दिसंबर को दिल्ली से उड़ान भरा था, जिसमें भक्तों ने हनुमान चालीसा गाते हुए प्रभु श्रीराम के नारे भी लगाए थे। अब ऐसे में आज का ये नजारा भी काफी राममय नजर आया, जो रामभक्तों के लिए गर्व की बात है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तहलका मचा रही है।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article