दुनिया

Ayodhya Ram Mandir: ब्रिटेन की संसद में गूंजा जय श्री राम का नारा, राममय माहौल के बीच उत्सव

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 19, 2024, 07:12 PM IST

Ayodhya Ram Mandir: ब्रिटेन के 200 से अधिक हिंदू संगठनों ने अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह का स्वागत करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है।

Image

ब्रिटेन की संसद में भी राम मंदिर उत्सव की धूम

Photo : ANI

Ayodhya Ram Mandir: इस समय भारत के साथ-साथ विश्व के कई देशों में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्सव जैसा माहौल है। अमेरिक से लेकर ब्रिटेन तक में उत्सव जारी है। इसी क्रम में ब्रिटेन की संसद में एक कार्यक्रम को आयोजन हुआ, जिस दौरान में जमकर जय श्री राम का नारा लगा। ब्रिटिश सांसद से लेकर अन्य तक राम की भक्ति में डूबे नजर आए।

राममय हुआ हाउस ऑफ कॉमन्स

ब्रिटेन स्थित सनातन संस्था (SSUK) ने ब्रिटिश संसद में इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। हाउस ऑफ कॉमन्स की दीवारों के भीतर का पूरी तरह से राममय दिखा। कार्यक्रम की शुरुआत एक भावपूर्ण भजन से हुई, जिसके बाद एसएसयूके सदस्यों ने काकभुशुण्डि संवाद की प्रस्तुति दी। हैरो के सांसद बॉब ब्लैकमैन ने राज राजेश्वर गुरु जी और ब्रह्मर्षि आश्रम, हन्सलो के स्वामी सूर्य प्रभा दीदी के साथ इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

ब्रिटेन में भी दीवाली

ब्रिटेन के 200 से अधिक हिंदू संगठनों ने अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह का स्वागत करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है। जो अनगिनत भक्तों के समर्पित प्रयासों की लगभग पांच शताब्दियों की परिणति को चिह्नित करेगा। संगठनों ने यहां एक संयुक्त बयान जारी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ब्रिटेन में रहने वाले हिंदू परिवार 22 जनवरी को दिवाली के त्योहार के रूप में भगवान राम की अयोध्या में 'घर वापसी' का जश्न मनाएंगे।

अयोध्या में जश्न

अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्रतिमा को 22 जनवरी को होने वाले 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से तीन दिन पहले शुक्रवार को अनावरण कर दिया गया। काले पत्थर से बनी इस प्रतिमा की आंख पर पीले रंग के कपड़ा बांधा गया है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article