देश

Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ मेयर चुनाव धांधली केस में SC ने दिया बैलेट पेपर पेश करने का आदेश, अनील मसीह ने क्रॉस की बात कबूली

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 19, 2024, 04:46 PM IST

Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के आरोपों पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए क्योंकि वह चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर रहे थे।​​​

Image

अनील मसीह पर लगा है चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली का आरोप

Photo : Twitter

Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुई धांधली को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कल यानि कि मंगलवार को उन बैलेट पेपर को पेश करने के लिए कहा है कि, जिससे मतदान हुआ था। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव के दौरान रिकॉर्ड किए गए वीडियो को भी पेश करने का आदेश दिया है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश में क्या-क्या

मेयर चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाने वाली एक याचिका पर सुनवाई करते हुए, भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने डिप्टी कमिश्नर को एक नया रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त करने के लिए भी कहा है। नया रिटर्निंग अधिकारी किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा नहीं हो, ये भी सुप्रीम कोर्ट ने कहा है।

अनील मसीह पर चलेगा मुकदमा!

सुप्रीम कोर्ट में आज की सुनवाई के दौरान चंडीगढ़ मेयर चुनाव के निर्वाचन अधिकारी अनिल मसीह पेश हुए। इस दौरान मसीह ने कहा कि उन्होंने आठ 'खारिज' मतपत्रों पर ‘X’ का निशान लगाया था। सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए क्योंकि वह चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर रहे थे।

हॉर्स ट्रेडिंग पर सुप्रीम कोर्ट की नजर

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कि खरीद-फरोख्त हो रही है। कोर्ट ने कहा कि खरीद-फरोख्त का यह कारोबार बंद किया जाना चाहिए और इसीलिए हम कल ही मतपत्र देखना चाहते हैं। कोर्ट ने इस दलील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया कि चंडीगढ़ महापौर चुनाव को लेकर दायर याचिका पर किसी और दिन सुनवाई की जाए।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article