देश

BJP Himachal Pradesh candidates list: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, जानें किसे मिला टिकट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2022, 10:16 AM IST

BJP Himachal Pradesh candidates list: पहली सूची में 62 उम्मीदवारों के नाम का एलान हुआ है। इस लिस्ट में पांच महिलाओं को टिकट दिया गया है। सीएम जयराम ठाकुर सिराज सीट और मंडी से अनिल शर्मा चुनाव लड़ेंगे। हमीरपुर से नरेंद्र ठाकुर को टिकट मिला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की
  • पहली सूची में 62 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हुई है, सिराज सीट से लड़ेंगे जयराम ठाकुर
  • भाजपा ने पांच महिला उम्मीदवारों को भी टिकट दिया है, कुछ विधायकों इस बार पत्ते कटे

BJP Himachal Pradesh candidates list: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली सूची में 62 उम्मीदवारों के नाम का एलान हुआ है। इस लिस्ट में पांच महिलाओं को टिकट दिया गया है। सीएम जयराम ठाकुर सिराज सीट और मंडी से अनिल शर्मा चुनाव लड़ेंगे। हमीरपुर से नरेंद्र ठाकुर को टिकट मिला है। इससे पहले कांग्रेस ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 46 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट (List) जारी की। लिस्ट में कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री को हरोली विधानसभा सीट से और पूर्व मंत्री आशा कुमारी को उनकी डलहौजी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

चुनाव आयोग ने राज्य के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। कुछ सीटों पर आम आदमी पार्टी मुकाबले को त्रिकोणीय बना सकती है।

सोमवार को हुई बैठक में सूची को अंतिम रूप दिया गया

पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की सोमवार को हुई बैठक में सूची को अंतिम रूप दिया गया। इसमें कुछ मौजूदा विधायकों का टिकट काटा भी गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई वरिष्ठ नेता केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य हैं। राज्य की 68 विधानसभा सीट के लिए मतदान 12 नवंबर को होगा। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है।

नामांकन प्रक्रिया शुरू

हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। पहाड़ी राज्य में विधानसभा की 68 सीटें हैं। इन सीटों पर मतदान 12 नवंबर को होगा और नतीजे आठ दिसंबर को घोषित होंगे। हिमाचल में 55,07,261 योग्य मतदाता हैं। इनमें 27,80,208 पुरुष और 27,27,016 महिला मतदाता हैं। इनमें से 1,86,681 मतदाता ऐसे हैं जो पहली बार मतदान करेंगे। ये सभी 18 से 19 वर्ष के आयु वर्ग के हैं। 100 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 1,184 है जबकि 80 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 1.22 लाख के करीब है।

बुधवार को परचा भरेंगे जयराम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 12 नवंबर को होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के लिए मंडी जिले की सिराज विधानसभा सीट से बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जयराम ठाकुर (57) बुधवार, 19 अक्टूबर को अपनी मां ब्रिकू देवी के अलावा 'कुलदेवता' और 'कुलदेवी' का आशीर्वाद लेने के बाद थुनाग के उप-संभागीय मजिस्ट्रेट, सिराज विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) को दस्तावेज सौंपेंगे।

पिछले चुनाव में भाजपा को 44 सीटों पर जीत मिली

पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को 68 सदस्यीय विधानसभा में 44 सीटों पर जीत हासिल हुई थी जबकि कांग्रेस 21 सीटें जीतने में सफल रही। इस चुनाव में भाजपा को 48.79 प्रतिशत मत हासिल हुए थे, जबकि कांग्रेस को 41.68 प्रतिशत मत मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवारों को 6.34 प्रतिशत मत मिले थे।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article