Modi Cabinet Meet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक हुई। इस बैठक में पीएम मोदी ने देश में नशे की बढ़ती समस्या और युवाओं पर पड़ रहे दुष्प्रभाव को लेकर चिंता जताई। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।
सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने कहा कि जब देश नक्सलवाद जैसी चुनौती को खत्म कर सकता है और करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकाल सकते हैं, तो फिर नशे की समस्या पर काबू क्यों नहीं पाया जा सकता? उन्होंने कहा कि नशा देश के युवाओं का भविष्य खराब कर रहा है।
साढ़े तीन घंटे तक चली बैठक
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक लगभग साढ़े तीन घंटे तक चली। भारत मंडपम में आयोजित बैठक का अब समाप्त हो चुकी है। बताया जा रहा है कि मंत्रिपरिषद की बैठक में महज कैबिनेट मंत्रियों को ही बुलाया गया था। राज्य मंत्री और स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री बैठक में शामिल नहीं हुए। सनद रहे कि पीएम मोदी राज्य मंत्रियों और स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों के साथ पहले ही अलग-अलग बैठकें कर चुके हैं।
