देश

बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर फाड़ने का आरोप, महाराष्ट्र में मचा सियासी घमासान, शाइना NC के समर्थन में आए डिप्टी CM

Maharashtra Politics News: शाइना एनसी पर आरोप है कि उन्होंने सोनिया गांधी की किताब के पन्ने फाड़ने के दौरान बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर फाड़ दी। इस पूरे विवाद पर महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे शाइना NC के समर्थन में खुलकर सामने आए हैं।

Image

शाइना एनसी (फोटो साभार- ANI)

Maharashtra Politics News: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बालासाहेब ठाकरे के नाम पर घमासान मच गया है। नासिक में शिवसेना (UBT) के नेताओं ने शिवसेना नेता शाइना NC के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन पर आरोप है कि उन्होंने सोनिया गांधी की किताब के पन्ने फाड़ने के दौरान बालासाहब ठाकरे की तस्वीर फाड़ दी।

हालांकि, इस पूरे विवाद पर महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे शाइना NC के समर्थन में खुलकर सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि बालासाहेब ठाकरे हमारे लिए आराध्य हैं, वे हमारे लिए देवता समान हैं। हम उनकी विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं। उनका अपमान बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शाइना एनसी के सपोर्ट में आए डिप्टी सीएम

एकनाथ शिंदे ने इस विवाद की असली वजह सावरकर को लेकर दिए गए बयानों को बताया। उन्होंने कहा, "सोनिया गांधी द्वारा लिखी गई एक किताब में स्वतंत्रता वीर सावरकर का अपमान किया गया है। शिवसेना ने उन दो आपत्तिजनक पन्नों को फाड़कर अपना विरोध जताया है। राहुल गांधी बार-बार सावरकर को बदनाम करते हैं, जिन्होंने देश के लिए इतनी यातनाएं सही। मैं राहुल गांधी की निंदा करता हूं।"

शिंदे ने आगे कहा कि शाइना NC ने पहले ही स्पष्टीकरण दे दिया है। जिस तस्वीर को फाड़ा गया, उसमें बालासाहेब ठाकरे मणिशंकर अय्यर को चप्पल मारते हुए दिख रहे थे। फाड़ी गई तस्वीर में मणिशंकर अय्यर का चेहरा था, बालासाहेब का नहीं। उन्होंने कहा, "मैंने खुद देखा है। बालासाहेब का अपमान कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा।"

टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें- आखिरकार जेल से बाहर आए आजम खान

शाइना NC ने भी दिया जवाब

बता दें कि शाइना NC ने भी आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा, "इसमें अपमान कहां हुआ? जरा देखिए, हिंदू हृदय सम्राट आदरणीय बालासाहेब ठाकरे ने खुद मणिशंकर अय्यर जैसे देश विरोधियों को चप्पल मारी थी। हमने सिर्फ एक तस्वीर फाड़ी है और हम इसे हजार बार फाड़ेंगे।"

शाइना NC ने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा, "मैं नाना पटोले को चुनौती देती हूं- दिखाइए, सबूत दीजिए कि मैंने कुछ गलत किया है। फुटेज देखिए! अगर हिम्मत है तो साबित कीजिए। मैं उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा करूंगी, जिन्होंने पूरी कहानी को तोड़-मरोड़कर पेश किया।" शाइना ने सवाल उठाया कि जो लोग वीर सावरकर के बलिदान को भूल गए हैं, वे किसकी गोद में बैठे हैं? क्या वे सावरकर को लेकर अपमानजनक भाषा की निंदा करते हैं? उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले लोग जवाब दें।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article