देश

मीडिया के साथ मारपीट करना AAP की आदत-Times Now नवभारत की रिपोर्टर से हुई बदसलूकी पर बोले BJP के हरीश खुराना

आम आदमी पार्टी दफ्तर में टाइम्स नाउ नवभारत की रिपोर्टर आकांक्षा खजूरिया से बदसलूकी की गई है। सवाल पूछने पर AAP के चीफ मीडिया को-ऑर्डिनेटर विकास योगी ने उनके साथ धक्कामुक्की की है।

Image

Times Now नवभारत की रिपोर्टर के साथ आप नेता ने की बदसलूकी

आम आदमी पार्टी के दिल्ली स्थित ऑफिस में टाइम्स नाउ नवभारत की रिपोर्ट आकांक्षा खजूरिया के साथ हुई धक्कामुक्की मामले में बीजेपी ने आप पर हमला बोला है। बीजेपी नेता हरीश खुराना ने कहा कि मीडिया के साथ मारपीट करना आप की आदतों में शुमार हो गया है।

क्या बोले हरीश खुराना

हरीश खुराना ने टाइम्स नाउ नवभारत से बात करते हुए कहा- "देखिए भारतीय जनता पार्टी इस प्रकार की घटनाओं की तीव्र निंदा करती है। मुझे लगता है कि आम आदमी पार्टी तो रिपीटेड ऑफेंडर हो गई है। पत्रकारों से बदसलूकी करना इनका धर्म हो गया है। मुझे आज भी याद है भावना का वो केस, जिस प्रकार से उनको जेल भी जाना पड़ा। आपके साथ भी बदसलूकी हुई थी। कहने का मतलब ये है कि... अपने आप को कहते हैं कि वो मीडिया की आजादी के पक्षधर हैं, लेकिन जिस प्रकार से इनसे कोई सवाल पूछ ले जो पसंद न हो, तो मीडिया के साथ बदतमीजी करना, बदसलूकी करना, मारपीट करना, इनकी आदत में शुमार हो गया है।"

टाइम्स नाउ नवभारत की रिपोर्टर के साथ बदसलूकी

बता दें कि आम आदमी पार्टी दफ्तर में टाइम्स नाउ नवभारत की रिपोर्टर आकांक्षा खजूरिया से बदसलूकी की गई है। सवाल पूछने पर AAP के चीफ मीडिया को-ऑर्डिनेटर विकास योगी ने उनके साथ धक्कामुक्की की है। कैमरापर्सन को धक्का देकर कैमरा तोड़ दिया गया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस से शिकायत भी की गई है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article