देश

Times Now नवभारत के सवालों से घबराए आप नेता, रिपोर्टर से की बदसलूकी, कैमरा भी किया चकनाचूर

आप नेता से सवाल-जवाब के दौरान रिपोर्टर और कैमरामैन से धक्का-मुक्की भी हुई जिसमें कैमरा चकनाचूर हो गया। जानिए पूरा मामला ...

Image

आप नेता की बदसलूकी

APP Leader: Times Now नवभारत की रिपोर्टर आकांक्षा खजूरिया के साथ आप नेता की बदसलूकी का मामला सामने आया है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के दफ्तर में रिपोर्टर से बदसलूकी हुई। आप चीफ मीडिया कोऑर्डनेटर ने रिपोर्टर आकांक्षा से बदसलूकी की और उनका कैमरा भी तोड़ दिया। आप नेता से सवाल-जवाब के दौरान रिपोर्टर और कैमरामैन से धक्का-मुक्की भी हुई जिसमें कैमरा चकनाचूर हो गया।

आप ने विदेशों से फंडिंग में बड़ा खेल किया

दरअसल, एक और सनसनीखेज खुलासे में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की तरफ से गृह मंत्रालय को भेजे गए डोजियर के मुताबिक आम आदमी पार्टी ने विदेशों से फंडिंग में बड़ा खेल किया है। ये पूरा डोजियर नवभारत के पास है। जिसकी एक झलक हम दिखा चुके हैं। और सिर्फ बानगी देखकर आम आदमी पार्टी इस हद तक बौखला गई है कि वो एक बार फिर गुंडागर्दी पर उतर आई है। टाइम्स नाउ की संवाददाता आकांक्षा खजूरिया के साथ आम आदमी पार्टी के दफ्तर में बदसलूकी की गई, रिपोर्टर पर हमला किया गया, कैमरा तोड़ दिया गया। ऐसा उसने पहली बार नहीं किया है। हम जब-जब केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की पोल खोलते हैं तब तब वो हम पर हमलावर होते हैं।

ऑपरेशन शीशमहल के दौरान भी यही रवैया

जब हमने ऑपरेशन शीशमहल दिखाया था जिसमें केजरीवाल के 45 करोड़ के बंगले का खुलासा किया था, तब भी केजरीवाल की पार्टी ने इसी तरह टाइम्स नाउ नवभारत को टारगेट किया था। हमारी रिपोर्टर भावना किशोर को फर्जी मुकदमें में पंजाब में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था। केजरीवाल के शीशमहल के सामने से रिपोर्टिंग कर रहे हमारे सहयोगी राकेश पांडे पर हमला किया गया था। और अब आकांक्षा के साथ बदसलूकी की गई है। ये वाकये गवाह हैं कि कैसे आम आदमी पार्टी ने हमारे हर सवाल के जवाब में हिंसा को हथियार बनाया...हमें डरा-धमका कर चुप कराने की कोशिश की गई।

भाजपा ने निशाने पर लिया

इसे लेकर भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। भाजपा नेता हरीश खुराना ने कहा कि अगर कोई आप नेताओं से सवाल करे तो जवाब में बदसलूकी करना इनकी आदत में शुमार हो गया है। भाजपा इस घटना की कड़ी निंदा करती है। ये खुद आजाद मीडिया का पक्षधर बताते हैं और कोई सवाल पूछे तो इस तरह की बदसलूकी पर उतर आते हैं।
Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article