देश

Bihar Liquor:जीतन राम मांझी का 'शराब' को लेकर ये कैसा बयान, कहा-एक क्वार्टर पीने वालों को न पकड़ें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 10, 2022, 05:12 PM IST

बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी राज्य में जारी शराब बंदी को लेकर ऐसा सुझाव दिया है जिसे लेकर खासी चर्चा हो रही है, उन्होंने कहा है कि थोड़ी शराब पीने वालों इग्नोर किया जाए।

Image

बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी राज्य में जारी शराब बंदी को लेकर सुझाव दिया

Photo : BCCL

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक जीतन राम मांझी ने कहा कि शराबबंदी खराब नहीं है, मगर उसे लागू करने की प्रक्रिया में गड़बड़ी है, फिर चाहे वह गुजरात हो या बिहार, बड़े शराब तस्कर बच जा रहे वहीं गरीब गुरबा लोग पकड़े जा रहे हैं, उन्होंने कहा है कि थोड़ी शराब पीने वालों जैस शराब का क्वार्टर पीने वालों पर ध्यान ना दिया जाए।

ब्रेथ एनेलाइजर मशीन कभी गलत भी बताती है

उन्होंने राज्य में शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग की उनका कहना है कि पुलिस ब्रेथ एनेलाइजर से लोगों की चेकिंग करती है ये मशीन कभी गलत भी बताती है इसलिए इस प्रक्रिया को भी देखा जाए।

'जो सवा सौ ग्राम या ढाई सौ ग्राम पीते हैं, उनको नहीं पकड़ना चाहिए'

मांझी ने आगे कहा कि जेलों में करीब 70 फीसदी ऐसे लोग बंद हैं, जो आधा लीटर या ढाई सौ ग्राम शराब पीते हुए पकड़े गए हैं, यह अन्याय है... ऐसा नहीं होना चाहिए.... जो सवा सौ ग्राम या ढाई सौ ग्राम पीते हैं, उनको नहीं पकड़ना चाहिए।

'सभी लोगों को आंबेडकर के विचार को अपनाना चाहिए'

गौर हो कि हाल ही में जीतनराम मांझी ने अपने पुराने बयान को दोहराते हुए कहा कि ब्राह्मण जो पूजा-पाठ कराते हैं, वे मांस-मदिरा का सेवन करते हैं। हमलोग आंबेडकरवादी हैं उनके विचार को अपनाकर भी समाज का कल्याण होगा इसलिए सभी लोगों को आंबेडकर के विचार को अपनाना चाहिए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article