देश

बहराइच हिंसा मामले में ASP ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी हटाए गए दुर्गा प्रसाद तिवारी को मिली जिम्मेदारी

Bahraich Violence Update: बहराइच हिंसा के बाद सीएम योगी ने एक और बड़ी कार्रवाई की है, बहराइच के एएसपी ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी को हटा दिया गया है।

Image

बहराइच के एएसपी ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी को हटा दिया गया है।

Bahraich Violence Update: बहराइच हिंसा के बाद लगातार सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो रही है, इस मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है ASP ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी को हटा दिया गया है, उन्हें अब पुलिस महानिदेशक कार्यालय से अटैच कर दिया गया है, जबकी उनके स्थान पर ASP दुर्गा प्रसाद तिवारी को बहराइच ग्रामीण में तैनात किया गया है।

बता दें कि अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी मूल रूप से कानपुर के रहने वाले हैं और वो PPS 2000 बैच के अधिकारी हैं 2005 में उनका प्रमोशन एएसपी के तौर पर हुआ, बता दें कि बहराइच से पहले वो कासगंज और पीलीभीत में कार्यरत रह चुके हैं, सूत्रों के मुताबिक, आने वाले समय में और अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है।

अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है

बहराइच हत्याकांड में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, पुलिस मुठभेड़ के दौरान 2 लोगों के पैर में गोली लगी थी, हिंसा के आरोपियों को पकड़ने के लिए यूपी एसटीएफ को लगाया गया है बीते दिनों नेपाल सीमा से पुलिस ने पांच आरोपियों को एनकाउंटर में गिरफ्तार किया था।

'आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे'

इनमें से हत्या करने वाला मुख्य आरोपी मोहम्मद सरफराज भी शामिल था वहीं चार अन्य आरोपियों में मोहम्मद तालीम, अब्दुल हमीद, मोहम्मद फनीह और अन्य था वहीं मोहम्मद सरफराज और मोहम्मद तालीम पुलिस एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली लगने से घायल भी हो गए थे, आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article