देश

Baba Ramdev : मुस्लिमों के नमाज, मूंछ-पायजामे पर योग गुरु रामदेव का विवादित बयान, भड़के मौलाना

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Feb 3, 2023, 02:02 PM IST

Baba Ramdev : बरेली की दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने इस्लाम के बारे में योग गुरु के विचारों का विरोध किया है। मौलाना ने कहा कि बाबा रामदेव को पहले इस्लाम का अध्ययन करना चाहिए फिर बोलना चाहिए।

Image

इस्लाम पर बाबा रामदेव का विवादित बयान।

Photo : PTI

Baba Ramdev : योग गुरु बाबा रामदेव ने इस्लाम एवं ईसाई धर्म के बारे में विवादित बयान दिया है। राजस्थान के बाड़मेर में एक सभा को संबोधित करते हुए योग गुरु ने कहा कि 'इस्लाम में यह सिखाया जाता है कि पांच बार नमाज पढ़ो और फिर जो पाप करना हो कर लो।' रामदेव ने मुसलमानों की मूंछ, पायजामा के बारे में भी आपत्तिजनक बातें कही हैं। उनका ये बयान मुस्लिम धर्मगुरुओं को नाराज कर सकता है। योग गुरु के विवादित विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है।

मुस्लिम भाई पाप करते हैं फिर नमाज पढ़ते हैं-योग गुरु

उन्होंने कहा, 'अब कोई मुसलमान से पूछे कि उनका धर्म क्या कहता है। मेरे मुस्लिम भाई बहुत से पाप करते हैं लेकिन नमाज जरूर पढ़ते हैं। उन्हें बस यही सिखाया जाता है कि नमाज पढ़ो और उसके बाद जो चाहे करो। कुछ आतंकवादी बन गए, कुछ अपराधी बन गए लेकिन ये सभी नमाज पढ़ते थे। इनके लिए स्वर्ग है-टखने से ऊपर पायजामा पहन लो, मूंछ हटा लो और टोपी पहन लो...इस्लाम या कुरान में ऐसा नहीं लिखा है लेकिन ये लोग यही सब कर रहे हैं।'

ऐसी जन्नत तो जहन्नूम से भी बेकार है-रामदेव

योग गुरु ने आगे कहा, ' इस्लाम में कहा जाता है कि जन्नत में हूरें और दारू पीने को मिलती है। ऐसी जन्नत तो जहन्नूम से भी बेकार है। फिर भी लोग मूंछ कटवा रहे हैं और सिर पर टोपी रख रहे हैं। ईसाई भी कम नहीं हैं। वे कहते हैं मोमबत्ती जलाओ और ईसा मसीह के सामने जाकर खड़े हो जाओ, सारे पाप दूर हो जाएंगे। यह पागलपन है...ये लोग दूसरे समुदाय के लोगों को मुस्लिम बना रहे हैं। एक समूह पूरी दुनिया को ईसाई और दूसरा इस्लाम बनाना चाहता है लेकिन हिंदू धर्म ऐसा नहीं है।'

बयान का विरोध शुरू

रिपोर्टों के मुताबिक बरेली की दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने इस्लाम के बारे में योग गुरु के विचारों का विरोध किया है। मौलाना ने कहा कि बाबा रामदेव को पहले इस्लाम का अध्ययन करना चाहिए फिर बोलना चाहिए। जिन लोगों ने इस्लाम नहीं पढ़ा है उनको इस्लाम के बारे में बोलने का अधिकार नहीं है। बगैर पढ़े जाने किसी के बारे में बोलना गलत रास्ते पर जाना है।

सपा सांसद शफीकुर्रहमान ने भी रामदेव के बयान का विरोध किया है। सपा सांसद ने कहा कि योग गुरु को इस्लाम के बारे में कुछ नहीं पता है। पहले उन्हें कुरान पढ़नी चाहिए। अपने बयानों से वह भाजपा को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article