देश

जब ऑस्ट्रेलियन एंबेसी ने सुनाए हिंदी मुहावरे, PM Modi भी हो गए फैन; देखें वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2023, 08:50 AM IST

Hindi Diwas: वीडियो को भारत में ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन ने ट्वीट किया था । उन्होंने भारत के लोगों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया के लोगों को भी हिंदी से बहुत प्यार है।

Image

ऑस्ट्रेलियन एंबेसी ने हिंदी में सुनाए मुहावरे

Photo : Twitter

Hindi Diwas: देश भर में गुरुवार को हिंदी दिवस मनाया गया। इस दौरान गई संगोष्ठी, परिचर्चाओं का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को हिंदी दिवस की बधाई व शुभकामना दीं। इसके अलावा उन्होंने अपने ट्विटर प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो को ट्वीट किया है। यह वीडियो ऑस्ट्रेलियन एंबेसी का है, जिसमें एंबेसी के कर्मचारी हिंदी मुहावरे बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो को भारत में ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन ने ट्वीट किया था । उन्होंने भारत के लोगों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया के लोगों को भी हिंदी से बहुत प्यार है। उन्होंने लिखा, हिंदी न केवल ऑस्ट्रेलिया में, बल्कि दिल्ली स्थित हमारे राजनयिकों के बीच भी लोकप्रिय है। आज हिन्दी दिवस के अवसर पर हमारे राजनयिक अपनी पसंदीदा हिंदी कहावतें, जो उन्हें प्रेरित करती हैं आपसे साझा कर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलियन राजनयिकों ने बोले हिंदी मुहावरे

इस वीडियो में भारत में ऑस्ट्रेलियन एंबेसी में काम करने वाले कर्मचारी हिंदी में मुहावरे सुनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हिंदी दिवस के अवसर पर उन्होंने एक से एक अपने पसंदीदा हिंदी मुहावरे सुनाए। इसमें जहां चाह वहां राहत, कबीर के दोहे शामिल रहे।

पीएम मोदी हुए फैन

इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, आपके ये दोहे और मुहावरे मंत्रमुग्ध करने वाले हैं। ऑस्ट्रेलिया के राजनयिकों का हिन्दी के प्रति ये लगाव बेहद ही दिलचस्प है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article