ZyCoV-D: लोगों को लगने लगी बिना सुई वाली कोविड वैक्सीन, लेनी होंगी 3 डोज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 5, 2022, 11:45 PM IST

ZyCoV-D Covid Vaccine: बिहार के पटना में शुक्रवार को भारत की पहली नीडल-फ्री कोविड 19 वैक्सीन जायकोव-डी लगाना शुरू हो गया। ये एक प्लास्मिड डीएनए वैक्सीन है।

ZyCoV-D: लोगों को लगने लगी बिना सुई वाली कोविड वैक्सीन, लेनी होंगी 3 डोज
Photo Credit: ANI

ZyCov D: जायकोव-डी भारत की पहला नीडल-फ्री और दूसरी स्वदेशी कोविड-19 वैक्सीन है। इसे बिहार के पटना में लॉन्च किया गया है। इस वैक्सीन से उन लोगों को राहत है जिन्हें सुइयों से डर लगता है। इस वैक्सीन की 3 डोज दी जानी हैं। ये वैक्सीन अहमदाबाद स्थित वैक्सीन निर्माता Zydus Cadila द्वारा निर्मित की गई है।

ZyCov D एक प्लास्मिड डीएनए वैक्सीन है। यह दुनिया का पहला डीएनए वैक्सीन है। भारत सरकार ने इस साल की शुरुआत में जायडस कैडिला के डीएनए वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग को मंजूरी दी थी। तीसरे चरण के क्लिनिकल परीक्षण के प्रारंभिक परिणामों का हवाला दिया गया था। इसने रोगसूचक मामलों में लगभग 66 प्रतिशत प्रभावकारिता दिखाई। 

इसकी तीन खुराक दी जानी हैं और उनके बीच अंतराल 28 दिनों का होना चाहिए। पहली खुराक लेने के 28 दिन बाद दूसरी डोज लेनी है और फिर उसके 28 दिन बाद तीसरी डोज लगवानी है। दिसंबर 2020 में जायडस समूह के अध्यक्ष पंकज आर पटेल ने कहा था कि ट्रायल के पहले दो चरणों से पता चला है कि टीका सुरक्षित और प्रतिरक्षात्मक है। अभी के लिए ये टीका केवल वयस्कों को दिया जा रहा है।

End of Article