Weather Today, Jan 18: कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है समूचा उत्तर भारत, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2022, 06:20 AM IST

Weather Forecast Today, 18 January 2022 (आज का मौसम): राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर, राजस्थान, और पंजाब में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं कश्मीर में कई हिस्सों में हुई बर्फबारी से तापमान काफी नीचे गिर गया है।

Weather Today, Jan 18: कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है समूचा उत्तर भारत, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

Weather Forecast Today, 18 January 2022: उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग की मानें तो यह ठंड अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकती है। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को ठंड का प्रकोप रहा और कई स्थानों पर तापमान सामान्य से पांच से छह डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो आज भी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास या इससे नीचे रह सकता है। राजधानी में आज भी घना कोहरा छाया रह सकता है।

दिल्ली में मंगलवार को ऐसा रहेगा मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)  दिल्ली में मंगलवार सुबह हल्का कोहरा छाने की संभावना है। वहीं, दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इस बीच, केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही। शाम चार बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 327 दर्ज किया गया।

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी सर्दी का कहर जारी

 पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में सर्दी का सितम जारी रहै। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में रविवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान में भी भारी गिरावट आई है, जो 11 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा रहा। राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में सर्दी का दौर जारी है, जहां रविवार रात फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कश्मीर में बर्फबारी

कश्मीर के कुछ हिस्सों में फिर से बर्फबारी होने के बाद कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि लोलाब, कुपवाड़ा, सोपोर और बारामूला सहित उत्तरी कश्मीर में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी की खबर मिली है। श्रीनगर के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि भी हुई।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!