दिल्ली की सड़कों पर किसानों का हिंसक ट्रैक्टर परेड, देखें [Photos]

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2021, 02:02 PM IST

यहां हम तस्वीरों के जरिए आपको बताएंगे कि किसानों का ट्रैक्टर आंदोलन किस कदर हिंसक हो गया।

दिल्ली की सड़कों पर किसानों का हिंसक ट्रैक्टर परेड, देखें [Photos]

नई दिल्ली। किसानों का ट्रैक्टर परेड हिंसक हो चला है। किसानों का एक झुंड आईटीओ तक जा पहुंचा और लालकिले तक जाने की जिद पर अड़ा हुआ है। लेकिन जो तस्वीरें सामने आई हैं उससे पता चलता है कि उनका इरादा क्या है। किसानों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए लगातार आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़ रहे हैं। हिंसक प्रदर्शनकारियों को एक तरफ समझाने की कोशिश की जा रही है तो दूसरी तरफ बल प्रयोग के जरिए उन्हें आगे बढ़ने से रोका जा रहा है। 

आईटीओ पर बेकाबू किसानों पर कंट्रोल के साथ साथ सेंट्रल दिल्ली जाने वाले रास्तों को पूरी तरह सील कर दिया गया है। प्रदर्शनकारियों पर नियंत्रण पाने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स बुलाई गई है। इसके साथ ही बेकाबू किसानों पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोलों का कई चक्र इस्तेमाल किया गया। 
लालकिले पर किसान



दिल्ली की सीमा में दाखिल किसान





किसानों को समझाने की कोशिश

आंसू गैस का इस्तेमाल

आर पार के मूड में किसान










End of Article