पैगंबर  टिप्पणी विवाद: नूपुर शर्मा को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर जारी रहेगी रोक, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली ट्रांस्फर किए देश भर में दर्ज सभी केस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 10, 2022, 05:24 PM IST

Supreme Court On Nupur Sharma: नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है, अब उनके खिलाफ तमाम FIR को दिल्ली ट्रांसफर किया जाएगा।

पैगंबर  टिप्पणी विवाद: नूपुर शर्मा को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर जारी रहेगी रोक, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली ट्रांस्फर किए देश भर में दर्ज सभी केस

Ban on Nupur Sharma arrest: पैगंबर मुहम्मद साहब पर पूर्व बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा की टिप्पणी के बाद अलग-अलग कई एफआईआर दर्ज की गईं थीं। नूपुर शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट ने अपने सभी केस दिल्ली ट्रांसफर करने की अपील की थी इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर शर्मा को बड़ी राहत देते हुए सभी केसों की सुनवाई दिल्ली में करने का आदेश दे दिया है।

वहीं नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी पर रोक का अंतरिम आदेश भी जारी रहेगा कोर्ट ने नूपुर शर्मा के जीवन की सुरक्षा और जान-माल के खतरे के मद्देनजर यह आदेश जारी किया है।

गौर हो कि लंबे समय से नूपुर मांग कर रही थीं कि उनके खिलाफ दर्ज शिकायतों को दिल्ली ट्रांसफर कर दिया जाए, अब कोर्ट ने भी इसी दिशा में फैसला सुना दिया है, यानी देशभर में उनके खिलाफ दर्ज अलग-अलग केस अब दिल्ली में सुने जायेंगे।

नूपुर के वकील ने कहा कि मेरी मुवक्किल की जान को खतरा है यह ध्यान में रखा जाना चाहिए, इसपर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम बिल्कुल इसका ध्यान रखेंगे, नूपुर शर्मा के खिलाफ सबसे पहले महाराष्ट्र में मामला दर्ज किया गया था उसके बाद  राजस्थान,पश्चिम बंगाल में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे।

End of Article