क्रिकेट

एशिया कप के क्वार्टर फाइनल में किससे खेलेगी श्रेयस अय्यर की टीम इंडिया

Asian Games 2026: एशियन गेम्स में भारतीय विमेंस टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। क्वार्टर फाइनल में उसने जापान को 8 विकेट से हरा दिया। लेकिन सवाल उठता है कि मेंस टीम पहले मुकाबले में किससे भिड़ेगी?

Image

एशियन गेम्स 2026 (साभार-X)

Asian Games 2026: एशियन गेम्स में भारतीय विमेंस टीम ने जीत के साथ शुरुआत की है। 18 सितंबर को खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में विमेंस टीम ने जापान को 8 विकेट से हराकर आसानी से सेमीफाइनल में जगह बना ली। भारत के सामने 58 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर आसानी से हासिल कर लिया। अब सेमीफाइनल में उसका सामना बांग्लादेश से होगा। यह मुकाबला 20 सितंबर को खेला जाएगा। लेकिन अगर मेंस क्रिकेट की बात करें तो 24 सितंबर से मेंस टीम के कार्यक्रम शुरू होने वाले हैं। पहले ग्रुप ए और ग्रुप बी की टीमें आपस में खेलेगी। दोनों ग्रुप की टॉप दो टीम नॉक आउट में सीडेड टीम से भिड़ेगी।

ग्रुप ए और ग्रुप बी में कौन सी टीम

ग्रुप ए में अफगानिस्तान, नेपाल और मेजबान जापान की टीम शामिल है जबकि ग्रुप बी में हांगकांग, मलेशिया और ओमान को जगह मिली है। 5 टीम को सीधे क्वार्टर फाइनल में एंट्री दी गई है। क्वार्टर फाइनल में एंट्री पाने वाले टीमों में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की टीम है। अब सवाल उठता है कि क्वार्टर फाइनल में टीम इंडिया का सामना किस टीम से होगा?

किस टीम से भिड़ेगी टीम इंडिया

क्वार्टर फाइनल में टीम इंडिया का सामना A2 से होगा। A2 का मतलब है कि ग्रुप ए में दूसरे नंबर की जो टीम होगी वह क्वार्टर फाइनल में टीम इंडिया से खेलेगी। ग्रुप ए में अफगानिस्तान, नेपाल और जापान की टीम है। अब तक के प्रदर्शन के लिहाज से देखें तो अगर कोई उलटफेर नहीं हुआ तो इस ग्रुप में अफगानिस्तान टीम नंबर वन पर फिनिश कर सकती है। नंबर दो पर नेपाल के रहने की संभावना है। इसका मतलब है कि क्वार्टर फाइनल में भारत का सामना नेपाल से होगा, इसकी संभावना सबसे ज्यादा है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article