MP Panchayat Chunav 2022 Date: मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब कहां होगी वोटिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 2, 2022, 12:51 PM IST

MP Panchayat Chunav/Election 2022 Date (एमपी पंचायत चुनाव कब होंगे 2022): चुनाव अधिकारी ने बताया, 'इसके जरिए जिला पंचायत के 875 सदस्यों, जनपद के 313, सरपंचों के 22,921 एवं पंचों के 3,63,726 सदस्यों का चुनाव होगा। पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्यंके लिए वोटों की गिनती 14 जुलाई को होगी।

MP Panchayat Chunav 2022 Date: मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब कहां होगी वोटिंग
Photo Credit: PTI

MP Panchayat Chunav/Election 2022 Date:  मध्य प्रदेश राज्य चुनाव आयोग ने राज्य में पंचायत चुनाव के लिए अपने कार्यक्रम की घोषण कर दी है। राज्य में पंचायत चुनाव जून-जुलाई महीने में तीन चरणों में संपन्न होंगे। पंचायत चुनाव तीन चरणों-25 जून, एक जुलाई और आठ जुलाई को होंगे। इस चुनाव से करीब चार लाख पदों को भरा जाएगा। चुनाव परिणामों की घोषणा 15 जुलाई को होगी। पंचायत चुनाव के बारे में जानकारी देते हुए राज्य चुनाव आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने कहा कि राज्य में शुक्रवार से आचार संहिता प्रभावी हो गई है। पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएंगे।   

जिला पंचायत सदस्यों का रिजल्ट 15 जुलाई को घोषित होगा

चुनाव अधिकारी ने बताया, 'इसके जरिए जिला पंचायत के 875 सदस्यों, जनपद के 313, सरपंचों के 22,921 एवं पंचों के 3,63,726 सदस्यों का चुनाव होगा। पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्यों के लिए वोटों की गिनती 14 जुलाई को होगी। जबकि जिला पंचायत सदस्यों का रिजल्ट 15 जुलाई को घोषित होगा।'

ग्राम पंचायत की 91 सीटों पर नहीं होंगे चुनाव
चुनाव अधिकारी के मुताबिक पहले चरण में जनपद पंचायत की 115 सीटों, ग्राम पंचायत की 8,702 सीटों पर चुनाव होंगे। दूसरे चरण में जनपद पंचायत की 106 और ग्राम पंचायत के 7661 सीटों और तीसरे चरण में जनपद पंचायत की 92 और ग्राम पंचायत की 6649 सीटों पर चुनाव होंगे। इस बार ग्राम पंचायत की 91 सीटों पर चुनाव नहीं होंगे। इन सीटों का कार्यकाल नवंबर 2022 में समाप्त हो रहा है।

MP Panchayat Election: मध्य प्रदेश पंचायत में ओबीसी आरक्षण पर 'सुप्रीम' फैसला, चुनाव का रास्ता साफ


निर्विरोध जीतने वाले सदस्यों को मिलेगा इंसेटिव
चुनाव आयुक्त ने कहा कि मानसून की वजह से किसी तरह की दिक्कत न हो इसलिए पंचायत चुनाव 15 जुलाई से पहले कराए जा रहे हैं। चुनाव तिथियों की घोषणा होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पंचायत चुनाव निर्विरोध जीतने वाले सदस्यों को उनकी सरकार सम्मानित करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी पंचायत में यदि कोई सरपंच निर्विरोध जीत तय करता है तो उस पंचायत को पुरस्कार के रूप में पांच लाख रुपए दिए जाएंगे।  दूसरी बार सरपंच का चुनाव निर्विरोध जितने वाले सदस्य को सात लाख रुपए मिलेंगे। पंचायत के सभी पंच एवं सरपंच यदि निर्विरोध चुनाव जीतते हैं तो पंचायत को आर्थिक मदद के रूप में 7 लाख रुपए दिए जाएंगे।   

End of Article