कश्मीर में 2 अलग-अलग जगह आतंकी हमले, पुलिसकर्मी और नागरिक की हुई मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 22, 2021, 09:45 PM IST

Kashmir terrorist attacks: कश्मीर में आतंकियों ने गोलीबारी कर एक नागरिक की हत्या कर दी। वहीं अनंतनाग के बिजबेहरा में ASI की गोली मारकर हत्या कर दी।

कश्मीर में 2 अलग-अलग जगह आतंकी हमले, पुलिसकर्मी और नागरिक की हुई मौत
Photo Credit: ANI

जम्मू-कश्मीर में आज दो अलग-अलग हमलों में आतंकवादियों ने एक पुलिसकर्मी और एक नागरिक की हत्या कर दी। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा अस्पताल के बाहर आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग की और इसमें पुलिस सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) मोहम्मद अशरफ गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि घायल आसिफ मोहम्मद अशरफ ने दम तोड़ दिया और शहीद हो गए।

एक अन्य घटना में, आतंकवादियों ने कश्मीर घाटी के नवाकदल इलाके में एक नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी। श्रीनगर शहर के ईदगाह इलाके में आतंकियों ने एक शख्स को गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने श्रीनगर के मेरजानपोरा, ईदगाह, सफाकदल में एक नागरिक रौफ अहमद पर गोलीबारी की। घायल को एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!