IRCTC Trains Cancelled List, Jan 18: आज 362 ट्रेनें रद्द हैं, यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्‍ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2022, 06:20 AM IST

IRCTC Railway Train Cancelled List Today, 18 January 2022: भारतीय रेलवे ने आज यानी 18 जनवरी को 362 ट्रेनों को रद्द किया है, जबकि कई रिशिड्यूल किए गए हैं। यहां आप इस ट्रेनों के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

IRCTC Trains Cancelled List, Jan 18: आज 362 ट्रेनें रद्द हैं, यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्‍ट

IRCTC Railway Train Cancelled List Today, 18 January 2022: देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में रेलवे ने मंगलवार को कई ट्रेनों का परिचालन रद्द किया है तो कई के रूट बदले हैं कुछ का रूट डायवर्ट किए। भारतीय रेल देश लाइफलाइन है। यात्रा के इस माध्यम से प्रतिदिन लाखों लोग कश्मीर से कन्याकुमारी तक आते-जाते हैं। यात्रा के लिए घरों से निकलने से पहले यह जरूर पता करना चाहिए कि आज ट्रेन कैंसिल तो नहीं है। अगर आप नहीं जानते हैं तो यहां आप आसान तरीके से जान सकते हैं ट्रेन रद्द तो नहीं है।

रेलवे ने मंगलवार (18 जनवरी, 2022) को कौन-कौन सी ट्रेनों को रद्द, रिश‍िड्यूल या डायवर्ट किया है  इसके बारे में आप आसानी यहां बताए गए तरीके से जान सकते हैं। इसके लिए आप वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes या NTES एप के जरिये चेक कर सकते हैं, जहां आपको ट्रेन नंबर डालने पर ट्रेनों के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। इसके अतिरिक्‍त आप 18 जनवरी को पूरी तरह या आंशिक तौर पर रद्द ट्रेनों की सूची भी देख सकते हैं।

ऐसे चेक करें कैंसिल, रिशेड्यूल, डायवर्ट ट्रेनों की पूरी लिस्ट

  • सबसे पहले https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes/पर जाएं।
  • आपको स्‍क्रीन पर दाईं ओर टॉप पैनल पर Exceptional Trains लिखा दिखाई देगा, जहां आपको क्लिक करना है। इसे क्लिक करते ही आपके पास कई विकल्‍प आएंगे, जिनमें से एक रद्द की गई ट्रेनों (Cancelled Trains) का विकल्‍प भी होगा, अगर आपको रद्द ट्रेनों की लिस्‍ट देखनी है तो इस पर क्लिक करें।
  • टाइम, रूट और अन्य डिटेल के साथ ट्रेनों की पूरी लिस्ट देखने के लिए पूर्ण (Fully) या आंशिक (Partially) विकल्प को चुनें और इस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके स्‍क्रीन पर रद्द, रिश‍िड्यूल और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्‍ट खुलकर सामने आ जाएगी, जिससे आप अपनी जरूरत की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

आज यानी सोमवार, 18 जनवरी, 2022 को रद्द ट्रेनों की बात करें तो 362 ट्रेनों को रद्द किया गया है। 15 ट्रेनों को रिशिड्यूल किया गया है और 3 का रूट बदला गया है। यहां यह भी गौर करने वाली बात है कि कैंसिल, रिश‍िड्यूल और रूट चेंज से जुड़ी जानकारी लगातार अपडेट होती रहती है और इसलिए संख्‍या में बदलाव समय के साथ हो सकता है। सही जानकारी के लिए वेबसाइट जरूर देखें।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!