Guwahati Municipal Corporation Elections Results: गुवाहाटी नगर निगम चुनाव की मतगणना जारी, BJP शानदार जीत की तरफ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 24, 2022, 12:27 PM IST

Guwahati Municipal Corporation elections results 2022: 57 वार्डों में कुल 197 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि तीन वार्डों में भाजपा उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

Guwahati Municipal Corporation Elections Results: गुवाहाटी नगर निगम चुनाव की मतगणना जारी, BJP शानदार जीत की तरफ
Photo Credit: ANI

GMC Election Results 2022​: गुवाहाटी नगर निगम (जीएमसी) चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। अभी तक गुवाहाटी नगर निगम चुनाव के जो परिणाम घोषित हुए हैं उसके मुताबिक भाजपा ने 11 वार्ड जीत लिए हैं जबकि उसके सहयोगी असम गण परिषद (AGP) ने 2 वार्ड जीते हैं। आप और असम जातीय परिषद (एजेपी) ने 1-1 वार्ड जीता।  मतगणना शुरू होने के साथ ही सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। गुवाहाटी नगर निगम के 60 वार्डों में से 57 वार्डों में मतदान 22 अप्रैल को हुआ था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अन्य तीन में निर्विरोध जीत हासिल की थी। गुवाहाटी नगर निगम के चुनाव में 52.80 प्रतिशत मतदान हुआ।

मुख्यमंत्री ने भी किया था प्रचार

कांग्रेस ने सबसे अधिक 54 वार्डों में चुनाव लड़ा था, उसके बाद सत्तारूढ़ भाजपा ने 50, आम आदमी पार्टी (आप) ने 39 और असम जातीय परिषद ने 25 पर चुनाव लड़ा है। बीजेपी की सहयोगी पार्टी असम गण परिषद (एजीपी) ने बीजेपी के साथ सीट बंटवारे की व्यवस्था के तहत सात वार्डों से चुनाव लड़ा था। 197 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने शहर भर में कई रैलियों को संबोधित करते हुए भाजपा के चुनाव अभियान का नेतृत्व किया, जबकि दिसपुर में भगवा पार्टी के गठबंधन सहयोगी, असम गण परिषद (एजीपी) के अभियान को कृषि मंत्री और पार्टी अध्यक्ष अतुल बोरा ने संचालित किया।

आप भी मैदान में

वही असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख भूपेन बोरा ने कांग्रेस के प्रचार अभियान का नेतृत्व किया। आम आदमी पार्टी ने मतदाताओं को लुभाने के लिए अपनी दिल्ली विधायक आतिशी मार्लेना को लाने के साथ अन्य दलों को प्रचार में टक्कर दी। वहीं असम जातीय परिषद के प्रमुख लुरिनज्योति गोगोई ने अभियान का नेतृत्व किया। AAP की दिल्ली विधायक आतिशी, जिन्होंने पार्टी के लिए एक व्यस्त अभियान चलाया, और इसके असम राज्य समन्वयक बरेन चौधरी ने कहा कि पार्टी अधिकांश सीटें जीतकर बोर्ड बनाएगी।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!