मंच पर BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवान को जड़ा थप्पड़, देखें VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 17, 2021, 06:46 PM IST

BJP सांसद भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने रांची में अंडर-15 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप के पहले दिन मंच पर एक युवा पहलवान को थप्पड़ जड़ दिया। इसका वीडियो सामने आया है।

मंच पर BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवान को जड़ा थप्पड़, देखें VIDEO

झारखंड की राजधानी रांची के शहीद गणपत राय इंडोर स्टेडियम होटवार में आयोजित अंडर-15 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप के पहले दिन भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण सिंह आपा खो बैठे और उन्होंने एक युवा पहलवान को थप्पड़ जड़ दिया। ये घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। बताया जाता है कि पहलवान प्रतियोगिता में खेलने की जिद कर रहा था। उम्र ज्यादा होने की वजह से उसे खेलने से मना किया गया।  

थप्पड़ मारने के बाद मंच पर मौजूद लोगों ने युवा पहलवान को मंच से उतार दिया। वीडियो में सांसद जी का गुस्सा साफ देखा जा सकता है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!