भारत दर्शन यात्रा के तहत तेजस्वी सूर्या के साथ कार्यकर्ता पहुंचे HAL मुख्यालय, आत्मनिर्भर भारत मिशन को करीब से देखा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 5, 2022, 07:57 AM IST

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का दल राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या में नेतृत्व में चार दिवसीय भारत दर्शन कार्यक्रम के तहत दक्षिण भारत की यात्रा पर है। BJYM के इस कार्यक्रम का उद्देश्य अपने कार्यकर्ताओं को भारत के समृद्ध ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित कराना है। 

भारत दर्शन यात्रा के तहत तेजस्वी सूर्या के साथ कार्यकर्ता पहुंचे HAL मुख्यालय, आत्मनिर्भर भारत मिशन को करीब से देखा

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का दल राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या में नेतृत्व में चार दिवसीय भारत दर्शन कार्यक्रम के तहत दक्षिण भारत की यात्रा पर है। BJYM के इस कार्यक्रम का उद्देश्य अपने कार्यकर्ताओं को भारत के समृद्ध ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित कराना है। 

तेजस्वी सूर्या भाजपा के उन युवा नेताओं में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने भाषणों और हिंदुत्व के विचारों के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनके ओजस्वी भाषण युवाओं में काफी लोकप्रिय होते हैं। भाजपा के बड़े नेताओं की फौज युवा मोर्चा के रास्ते ही राष्ट्रीय राजनीति में आई और छा गई। राष्ट्रवाद, सुशासन, भारतीय संस्कृति और हिंदुत्व भाजपा के चार स्तंभ हैं। इसलिए बतौर युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने अपने कार्यकर्ताओं के लिए भारत दर्शन जैसा मिशन शुरू किया ताकि उन्हें भारतीय सभ्यता, संस्कृति और समृद्ध इतिहास से परिचित कराया जा सके। 

HAL के दौरे पर BJYM ​ कार्यकर्ता
ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के अलावा BJYM के कार्यकर्ता आत्मनिर्भर भारत में उल्लेखनीय योगदान देने वाली औद्योगिक इकाइयों का भ्रमण करने पहुंचे। इसी कड़ी में कार्यकर्ताओं का दल तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में भारत की सुप्रसिद्ध हवाई संयंत्र निर्माण इकाई हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) पहुंचे। 

कश्मीरी पंडितों के खिलाफ 90 के दशक में हुई आतंकी वारदातों को नरसंहार घोषित करने के मुद्दे पर क्या बोले तेजस्वी सूर्या?

एचएएल के खाते में खास कामयाबी
HAL परिवहन विमानों और हेलीकॉप्टरों के अलावा भारतीय सेना के लिए कई हथियारों और युद्धक विमानों का निर्माण भी करता है। ध्रुव हेलीकॉप्टर और तेजस HAL की काबिलियत की कहानी बयान करते हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता HAL के बेंगलुरु स्थित मुख्यालय में पहुंचे और वहां कार्यरत कर्मचारियों से बात कर ये जाना कि किस तरह ये कर्मचारी दिन रात मेहनत कर अपनी काबिलियत से भारत को रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना रहे हैं।


End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!