Amritpal Singh Arrested: अमृतपाल सिंह के मामले में 'वारिस पंजाब दे' की ओर से अब तक का सबसे बड़ा दावा किया गया है। संगठन के कानूनी सलाहकार इमान सिंह खारा ने दावा किया है कि शाहकोट पुलिस ने अमृतपाल को गिरफ्तार कर लिया है और उनके फर्जी एनकाउंटर की साजिश रची जा रही है।
खारा की ओर यह दावा तब किया गया है, जब पंजाब पुलिस लगातार कह रही है कि अमृतपाल अभी भी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने उसे भगोड़ा भी घोषित कर दिया है।
