Fahad Ahmad: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने शादी कर ली है। जिस युवक के साथ उन्होंने सात फेरे लिए हैं, उसके साथ वह पहले से रिश्ते में थीं लेकिन अभिनेत्री ने इसके बारे में सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा। अपने इस रिश्ते को उन्होंने गोपनीय बनाकर रखा। स्वरा ने गुरुवार को अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया में पोस्ट कर अपने इस नए रिश्ते की जानकारी दी। स्वरा ने फहाद अहमद के साथ शादी की है। फहाद समाजवादी पार्टी (सपा) की महाराष्ट्र इकाई में समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। दोनों ने कोर्ट में शादी की जिसका रजिस्ट्रेशन 16 फरवरी को हुआ। दो अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले इस दोनों शख्सियतों की राह कहां एक दूसरे से मिली, यहां हम आपको बताएंगे।
देश
Fahad Ahmad: जानें कौन हैं स्वरा भास्कर का दिल जीतने वाले फहाद अहमद, सियासत से भी है नाता
- Written by: आलोक कुमार राव
- Updated Feb 17, 2023, 10:19 AM IST
