देश

पूनम पांडे पर दर्ज हो FIR, मौत का झूठा दावा करने पर सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने पुलिस को लिखा पत्र

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 3, 2024, 06:53 PM IST

Poonam Pandey death stunt: खबर आई थी कि मॉडल पूनम पांडे की सर्वाइकल कैंसर से मौत हो गई। इसके बाद कई बॉलीवुड हस्तियों ने शोक जताकर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। इसके ठीक एक दिन बाद पूनम पांडे सामने आईं और कहा कि वह जिंदा हैं।

Image

पूनम पांडेय

Poonam Pandey death stunt: मशहूर मॉडल व अदाकारा पूनम पांडे अपनी मौत का झूठा दावा करने के बाद मुसीबत में घिरती दिखाई दे रही हैं। अब पूनम पांडे के खिलाफ झूठी अफवाह फैलाने के लिए एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग हो रही है। शनिवार को ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने इसको लेकर पुलिस को पत्र भी लिखा है। ऐसोसिएशन के तरफ से विक्रोली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि पूनम पांडे और उनके मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए।

बता दें, एक दिन पहले खबर आई थी कि मॉडल पूनम पांडे की सर्वाइकल कैंसर से मौत हो गई। इसके बाद कई बॉलीवुड हस्तियों ने शोक जताकर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत उनकी मौत पर दुख जताने वाली पहली सेलीब्रिटी थीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि यह बहुत दु:खद है, एक यंग लड़की को कैंसर से खोना विभिषिका है। ओम शांति!

पूनम पांडे ने जारी किया वीडियो

इसके ठीक एक दिन बाद पूनम पांडे सामने आईं और कहा कि वह जिंदा हैं। ये सब उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए किया था। पूनम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और बताया कि इसकी जरुरत क्यों है। वीडियो को शुरू करते हुए पूनम ने कहा, मैं उन सभी से माफी मांगती हूं, जिन्हें मैंने हर्ट किया। मेरा मकसद सिर्फ सभी को एक ऐसी चर्चा पर ले जाना है, जिसके बारे में हम ज्यादा बात नहीं करते और वो है सर्वाइकल कैंसर।''

'हां... मैंने अपनी मौत का नाटक किया'

उन्होंने आगे कहा, "जानती हूं कि यह बहुत ज्यादा है। पर, ऐसा करने के बाद अचानक से ही हम सभी सर्वाइकल कैंसर पर बात करने लगे हैं। इस बीमारी पर चर्चा होना जरूरी था और मुझे गर्व है कि जो मुझे अपनी मौत की खबर से हासिल करना था, वो मैंने किया। पूनम ने एक और वीडियो शेयर किया और इसे कैप्शन दिया, 'मैं आप सभी के साथ कुछ महत्वपूर्ण बातें साझा करना चाहती हूं - मैं जिंदा हूं। मेरी मौत सर्वाइकल कैंसर की वजह से नहीं हुई है। दुर्भाग्य से मैं ये बात उन हजारों महिलाओं के लिए नहीं कह सकती, जिन्होंने सर्वाइकल कैंसर से अपनी जिंदगी खोई है। मैं आपको यही बताना चाहती हूं कि सर्वाइकल कैंसर दूसरे कैंसर की तरह नहीं है, इसे रोका जा सकता है। आपको सिर्फ अपना टेस्ट करवाना है और एचपीवी वैक्सीन लेना है। हम यह सब कर सकते हैं ताकि इस बीमारी के चलते किसी और को अपनी जान ना गंवानी पड़े।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article