देश

AIMIM Chief असदुद्दीन ओवैसी के समधी ने खुद को मारी गोली, मौके पर ही मौत

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 27, 2023, 11:05 PM IST

AIMIM Chief Asaduddin Owaisi Samdhi: खबरों के मुताबिक घटना की जानकारी मिलने के बाद एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और उनके भाई भी अस्पताल पहुंचे। ओवैसी के समधी ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया इसका सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले में विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Image

असदुद्दीन ओवैसी के समधी ने खुद को मारी गोली

Photo : ANI

AIMIM Chief Asaduddin Owaisi Samdhi: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के समधी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने खुदकुशी क्यों की, इसके सही कारणों को पता नहीं चल पाया है।

डॉक्टर थे समधी

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के समधी ने सोमवार को आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान डॉक्टर मजहर अली खान के रूप में हुई है। खान ने कथित तौर पर हैदराबाद के बंजारा हिल्स में अपने आवास पर बंदूक से खुद को गोली मार ली।

अस्पताल ने किया मृत घोषित

कहा जा रहा है कि डॉ मजहर अली खान ने किसी विवाद के बाद खुद को गोली मार ली। जिसके तुरंत बाद, उनके परिवार के सदस्यों ने उन्हें जुबली हिल्स स्थित अपोलो अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने क्या कहा

इस घटना को लेकर डीसीपी जोएल डेविस ने कहा- "ऐसा लगता है कि मजहर उद्दीन खान ने उन्हें अस्पताल लाने से 4 घंटे पहले बंदूक से खुद को गोली मार ली थी। उनके पास हथियार का लाइसेंस है, हम सत्यापित करेंगे कि इस्तेमाल किया गया हथियार लाइसेंसी के समान है या नहीं। शव को पोस्ट-मॉर्टम के लिए भेजा गया है। संपत्ति और पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है।"

ओवैसी भी पहुंचे अस्पताल

खबरों के मुताबिक घटना की जानकारी मिलने के बाद एआईएमआईएम प्रमुख भी अस्पताल पहुंचे। साथ में उनके भाई भी थे। मिली जानकारी के अनुसार मजहर अली, ओवैसी की दूसरी बेटी के ससुर थे। पुलिस ने हथियार को जब्त कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article