
ताजा खबर, 8 सितंबर 2023 : G-20 से पहले दुनिया के दो दिग्गजों की मुलाकात, छह सूबों की सात सीटों पर उप-चुनावः 'INDIA' पहली परीक्षा में पास
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 8 सितंबर 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं: जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन नयी दिल्ली पहुंच गए हैं, एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया वहीं जी20 शिखर सम्मेलन में शिरकत करने दिल्ली पहुंचे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा है कि मुझे हिंदू होने पर गर्व है। उन्होंने बोला कि हिंदू धर्म से अपने जुड़ाव पर एएनआई से कहा, 'मैं एक गौरवान्वित हिंदू हूं और मेरा पालन-पोषण इसी तरह हुआ है, मैं ऐसा ही हूं। उम्मीद है कि मैं इस दौरान किसी मंदिर का दौरा कर सकूंगा।' घोसी विधानसभा उप-चुनाव के नतीजे ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए खतरे की बड़ी घंटी बजा दी है। ऐसा इसलिए क्योंकि उत्तर प्रदेश (यूपी) की इस सीट के बाई-पोल में समाजवादी पार्टी (सपा) की जीत हुई है वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार मणिपुर के मुद्दे पर सरकार को घेरा है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' में शामिल पार्टियों के नेताओं ने अपनी-अपनी कमर कस ली है,पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...