देश

G20 Summit: 15 से अधिक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे PM Modi, आज शाम जो बाइडन से भी होगी मुलाकात

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Sep 8, 2023, 02:07 PM IST

G20 Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 समिट से इतर 15 से अधिक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। आज यानी शुक्रवार को होने वाली द्विपक्षीय बैठकों की जानकारी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि अपने आवास पर आज मैं तीन द्विपक्षीय वार्ता की प्रतीक्षा कर रहा हूं।

Image

पीएम मोदी-जो बाइडन

Photo : BCCL

G20 Summit: दिल्ली में कल से शुरू हो रहे जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली पहुंच चुके हैं तो कई नेताओं के जल्द ही दिल्ली पहुंचने की संभावना है। इस बीच सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 समिट से इतर 15 से अधिक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

आज यानी शुक्रवार को होने वाली द्विपक्षीय बैठकों की जानकारी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि अपने आवास पर आज मैं तीन द्विपक्षीय वार्ता की प्रतीक्षा कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि आज शाम वह मॉरीशस के प्रधानमंत्री कुमार जगन्नाथ, बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ बैठक करेंगे। पीएम मोदी ने कहा, बैठकों से इन देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करने और विकासात्मक सहयोग को और मजबूत करने का अवसर मिलेगा।

शनिवार को इन नेताओं के साथ करेंगे बैठक

जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी कल से शुरू हो रहे जी-20 समिट से इतर भी वैश्विक नेताओं के साथ बैठकें करेंगे। सूत्रों के मुताबिक शनिव को पीएम मोदी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के अलावा जापान,जर्मनी, इटली के नेताओं के साथ भी बैठक करेंगे। वहीं, 10 सितंबर को वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ वर्किंग लंच मीटिंग करेंगे।

कनाडा के साथ अगल बैठक करेंगे पीएम मोदी

सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी कनाडा के साथ एक अलग बैठक करेंगे। इस दौरान कई गंभीर मुद्दों पर बातचीत की संभावना ह। इसके अलावा वह कोमोरोस, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात, दक्षिण कोरिया, यूरोपीय संघ, यूरोपीय आयोग, ब्राजील और नाइजीरिया के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article