आज की ताजा खबर, 5 जनवरी, 2023: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप, पढ़ें देश और दुनिया की बड़ी खबरें

  • Authored by: किशोर जोशीContributed by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 6, 2023, 01:25 AM IST

Aaj Ki Taza Khabar, Hindi News , Hindi Samachar Today Updates, आज की ताजा खबर 5 जनवरी, 2023: देश और दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे जिनका आप सबसे सीधा सरोकार है।

Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खबर, 5 जनवरी, 2023 : उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित बनभुलपूरा अतिक्रमण को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई और कोर्ट ने डिमोलेशन की कार्रवाई पर रोक लगा दी। वहीं शिवसेना के मालिकाना हक पर आज चुनाव आयोग में सुनवाई होनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ एक अहम बैठक की। भारत और श्रीलंका के बीच आज दूसरा टी-20 मैच पुणे में खेला जाएगा। दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप जारी है। इसके अलावा यहां पढ़िए देश औऱ दुनिया से जुड़ी तमाम बड़ी खबरें-

AAj ki taza News TNN

आज की ताजा खबर

IND vs SL 2nd T20, India vs Sri Lanka T20 Highlights (भारत बनाम श्रीलंका टी20 मैच हाइलाइट्स): टीम इंडिया गुरुवार (पांच जनवरी, 2023) को श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टी-20 इंटरनेशनल मैच हार गई। पुणे के एमसीए मैदान में अक्षर पटेल और सूर्य कुमार यादव की आतिशी पारियां भी काम न आ सकीं और भारत 16 रनों से यह मुकाबला गंवा बैठा। भारत इस मैच में सीरीज (तीन मैचों की) अपने नाम करने के मकसद से उतरा था, मगर उसका यह सपना अधूरा रह गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया था और भारत की ओर से राहुल त्रिपाठी का डेब्यू रहा। श्रीलंका ने कुशल मेंडिस और कप्तान दसुन शनाका की शानदार हाफ सेंचुरीज के बलबूते 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 206 रन का स्कोर खड़ा किया था, जबकि इंडिया 20 ओवर में सिर्फ आठ विकेट के नुकसान पर सिर्फ 190 रन ही बना सकी।

End of Feed