टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार से बात करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने जब अपने और डिंपल यादव (Dimple Ydav) को लेकर एक झूठ बोला, तो डिंपल खामोश नहीं रह सकीं, उन्होंने कैमरे के सामने ही विरोध दर्ज करा दिया। जिसके बाद वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे।
क्या है पूरा मामला
दरअसल टाइम्स नाउ नवभारत को अखिलेश इंटरव्यू दे रहे थे, इस दौरान उनकी पत्नी और सपा सांसद डिंपल यादव भी साथ थीं। इस इंटरव्यू के दौरान जब रैपिड फायर राउंड में सपा प्रमुख से ये सवाल पूछा गया कि क्या उनके और डिंपल के बीच लड़ाई होती है? तो अखिलेश यादव ने कहा कि नहीं, उनके और डिंपल के बीच कभी लड़ाई नहीं होती है। अखिलेश ने कहा- "ये जमाना रूठने, रुठाने वाला है ही नहीं, ये जमाना ही दूसरा आ गया है।" अखिलेश के इस जवाब पर डिंपल हंसने लगीं।
और डिंपल ने खोल दी पोल
इसके बाद नाविका कुमार ने जब यही सवाल डिंपल यादव से पूछा तो उन्होंने अखिलेश के जवाब से उलट कहा कि लड़ाईयां होती हैं। इसके बाद नाविका कुमार ने अखिलेश को घेर लिया और फिर सभी हंसने लगे।
डिंपल के आदर्श कौन
इस इंटरव्यू के दौरान जब डिंपल यादव से पूछा गया कि उनके राजनीति में आदर्श कौन हैं, तो उन्होंने तुरंत ही अपने ससुर और दिवंगत सपा नेता मुलायम सिंह यादव का नाम ले लिया। इसी क्रम में उन्होंने अपने पति और सपा प्रमुख अखिलेश यादव का नाम भी लिया। हालांकि जब उनसे महिला नेता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ममता बनर्जी का नाम लिया।
