Urfi Javed replied to Chitra Wagh: बिग बॉस ओटीटी से मशहूर हुई अदाकारा उर्फी जावेद इन दिलों लगातार खबरों में बनी हुई हैं। उर्फी जावेद अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बोल्ड वीडियोज और फोटोज शेयर करती हैं, जिन्हें लोग बड़े चाव से देखते हैं। कुछ लोगों को उर्फी जावेद का बोल्ड अवतार पसंद नहीं आता है, जिस कारण वो उन्हें ट्रोल भी करते हैं। बीते दिनों बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने उर्फी जावेद के खिलाफ पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी और कहा था महाराष्ट्र में उर्फी जावेद का नंगा नाच नहीं चलेगा। अदाकारा उर्फी जावेद ने 5 जनवरी के दिन चित्रा वाघ को करारा जवाब दिया है।
अदाकारा उर्फी जावेद कुछ देर पहले ही मुंबई एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट हुईं, जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो जो करती हैं, वो जारी रहेगा। मीडिया से बात करते हुए उर्फी जावेद ने कहा, 'प्यार का तो पता नहीं लेकिन मैं इतना कहना चाहूंगी कि मेरा नंगा नाच जारी रहेगा।'
बता दें कि बीते दिन उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर भगवा रंग के बोल्ड कपड़ों में अपनी एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें वो काफी हॉट लग रही थीं। उर्फी जावेद के फैंस को उनका ये वीडियो काफी अच्छा लगा है लेकिन कई लोगों को ये वीडियो अखर रहा है। जिन लोगों को उर्फी जावेद का वीडियो पसंद नहीं आया है, वो अदाकारा पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि उर्फी जावेद ने जानबूझकर भगवा रंग की ड्रेस पहनी है। एक व्यक्ति ने उर्फी जावेद की वीडियो पर कमेंट किया था, 'इसे बस लोगों का अटेंशन चाहिए, इसीलिए ऐसे काम करती है।' आपका उर्फी जावेद के बयान पर क्या कहना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
