Bhopal School Close: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल में आठवीं तक के स्कूलों को 10 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। बढ़ते ठंड के कारण कलेक्टर ने यह आदेश जारी किया है। यह आदेश कल यानि छह जनवरी, शुक्रवार से लागू होगा।
क्या है फैसला
कलेक्टर अविनाश लवानिया की ओर से जारी इस आदेश में कहा गया है कि भीषण ठंड को देखते हुए स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है। इसमें सरकार और गैर सरकारी स्कूलों की पहली से आठवीं तक के बच्चों का अवकाश घोषित किया गया है। आदेश में कहा गया है कि 6 जनवरी से 10 जनवरी तक स्कूलों में अवकाश रहेगा। कलेक्टर ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए लिया गया फैसला।
इंदौर में भी स्कूल बंद (Indore School Close)
भोपाल के साथ-साथ इंदौर में भी स्कूल को बंद कर दिया गया है। यहां 9 जनवरी तक आठवीं तक स्कूल को बंद कर दिया गया है। यहां भी ठंड के कारण ही स्कूलों को बंद किया गया है।
ठंड का सितम
मध्यप्रदेश में ठंड ने सितम बरपा रखा है। कई जगहों पर न्यूनतम तापमान 3 डिग्री के आसपास रहा। प्रदेश के कुछ जिलों को छोड़ दें तो बाकी जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा है। मध्यप्रदेश के साथ-साथ बिहार, दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में भी पारा नीचे है। जिसके कारण यहां भी भयंकर ठंड पड़ रही है। कई जगहों पर इन राज्यों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे आया हुआ है।
