देश

Corona Update: विदेशी यात्रियों में मिले ओमिक्रोन के 11 सब-वेरिएंट, सरकार अलर्ट; टेस्टिंग पर जोर

  • Reported by: भावना किशोरEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 5, 2023, 04:18 PM IST

Corona Update: स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक 24 दिसंबर से 3 जनवरी के बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 19,227 टेस्ट किया गया। इनमें से 124 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिन्हें आइसोलेट किया गया है। वहीं देश में कोरोना के बदलते वेरिएंट का ज्यादा प्रभाव देखने को अबतक नहीं मिला, नए मामलों में ओमीक्रॉन के 11 सब वेरिएंट के मामले सामने आए हैं।

Image

देश में ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट के 11 नए केस मिले

Photo : BCCL

Corona Update: दुनिया भर में कोरोना के मामले बढ़ने से एक बार फिर से सरकार अलर्ट मोड पर काम करती दिख रही है। 24 दिसंबर से 3 जनवरी तक विदेश से आने वाले 124 लोगों में 11 टाइप के कोरोना वेरिएंट मिले है। ये 11 वेरिएंट ओमिक्रोन के सब वेरिएंट हैं, जो देश में पहले से ही मौजूद हैं।

सरकार जता चुकी है आशंका

कोरोना को लेकर जनवरी महीना काफी अहम है, कुछ वक्त पहले सरकार ने बताया था कि मामले जनवरी के मध्य में बढ़ सकते हैं, फिलहाल कोरोना का खतरा टला नहीं है, पर देश में किसी वेरिएंट को लेकर चिंता की बात भी फिलहाल सामने नहीं है। कोरोना को लेकर सरकार पूरी तरह से गंभीर है, हर जगह मॉनिटरिंग की जा रही है और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं की जा रही है। विदेश से आने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही टेस्टिंग की जा रही है।

अभी क्या है हाल

विदेश से आने वाले जो यात्री पॉजिटिव मिले हैं, उनमें 11 वेरिएंट पाए गए हैं। इसमें वेरिएंट XBB1, 2, 3, 4 पहले से ही देश में मिल चुके हैं। जिनमें सबसे ज्यादा 14 लोग XBB 1, 2, 3, 4,5 से संक्रमित मिले हैं। उसके बाद BA.5.2 से संक्रमित मिले। BQ 1.1 और BQ1.122, BQ 1. 1.5 से 9 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं CH1.1, CH.1.1.1 से 3 को संक्रमण हुआ। BF.7.4.1 से 1 व्यक्ति संक्रमित हुआ है। BB3 से एक में संक्रमण हुआ। BN 1.2 और BN 1.3 से 3 लोग संक्रमित हुए हैं।

india corona

भारत में कोरोना

टेस्टिंग पर जोर

सूत्रों के मुताबिक जिन वेरिएंट की मौजूदगी विदेश से आने वाले यात्रियों में मिली है, वो सभी वेरिएंट देश में पहले से मौजूद हैं, अब तक किसी वेरिएंट का खास असर नहीं दिखा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 24 दिसंबर से 3 जनवरी तक 19,227 विदेश से आए हुए यात्रियों की स्क्रीनिंग और टेस्टिंग की गई है। विदेश से आने वाले 124 लोग अब तक कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

भावना किशोर
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article