देश

राहुल गांधी PM कैंडिडेट हैं या नहीं? अखिलेश ने सपोर्ट करके भी खींच ली कांग्रेस से 'कुर्सी', जानिए SP चीफ का जवाब

  • Written by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 5, 2023, 05:35 PM IST

टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार से बात करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस और मायावती के साथ गठबंधन के सवाल पर कहा कि उनका अनुभव दोनों के साथ खराब रहा है। वो फिलहाल गठबंधन के साथ नहीं जा रहे हैं, अकेले चुनाव की तैयारी कर रहे हैं।

Image

टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार से बात करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पीएम पद की उम्मीदवारी को लेकर एक ऐसा जवाब दिया है, जिससे कांग्रेस एक तरफ खुश भी हो सकती है, और दूसरी तरफ निराश भी। टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार से खास बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने कांग्रेस को लेकर हमला भी बोला है।

राहुल का सपोर्ट

जब नाविका कुमार ने राहुल गांधी के पीएम पद की उम्मीदवारी को लेकर सवाल पूछा तो अखिलेश यादव ने कहा- "देखिए मैंने उनकी यात्रा के लिए बधाई दी, शुभकामनाएं दी।..भारत की पहचान ही यही है कि सब लोग मिल जुल कर रहते हैं, लेकिन उसमें शामिल होना, नहीं होना, क्योंकि वो पॉलिटिकल पार्टी का एक कार्यक्रम है। पालिटिकल पार्टी के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकते।... वो भी अच्छा काम कर सकते हैं..., जो पॉलिटिक्स में है, वो इतनी बड़ी पार्टी के नेता हैं, तो स्वभाविक है, उनकी इच्छा तो होगी।"

फिर कांग्रेस को ही घेर लिया

इसके बाद अखिलेश यादव, कांग्रेस पर भी जमकर बरसे। अखिलेश ने कहा कि उनका, कांग्रेस और मायावती दोनों के साथ अनुभव खराब रहा है। आगे उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार, ममता बनर्जी और केसीआर तीनों बेहतर पीएम कैंडिंडेट हैं और सपा तीनों के साथ अच्छे से मिलकर काम करेगी। उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा- "आज बहुत सारी बुराइयां हैं जो कांग्रेस की देन है।"

पीएम पद से किनारा

आगे जब अखिलेश यादव से खुद के पीएम पद के उम्मीदवार के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने इससे किनारा कर लिया। उन्होंने कहा कि मेरा इतना बड़ा सपना नहीं है। इस बार पीएम मोदी के मुकाबले जनता खड़ी होगी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें