देश

Gorakhnath Temple: योगी के मंदिर में मुसलमानों को मिल रहा रोजगार, 'राम' के आंगन में 'रहीम' का फल-फूल रहा कारोबार [Video]

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2023, 11:36 PM IST

Muslim in Gorakhnath Temple: गोरखनाथ मंदिर से कई मुस्लिम दुकानदारों को रोजगार मिलता है, खिचड़ी मेले में कई मुस्लिम दुकानदार अपनी रोजी-रोटी चला रहे हैं।

Image

राम के आंगन में रहीम का फल-फूल रहा कारोबार

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  1. राम के आंगन में रहीम का फल फूल रहा कारोबार
  2. पिछले 3 पीढ़ियों से गोरखनाथ मंदिर में लगा रहे दुकान
  3. हर साल खिचड़ी मेले में रोजगार के लिए लगाते गोरखनाथ मंदिर में दुकान

रशाद लारी की रिपोर्ट-

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छवि एक धार्मिक गुरु के साथ हिंदूवादी नेता के तौर पर उभर कर सामने आई हमेशा ही उन्हें मुस्लिम समुदाय से दूरियों के तौर पर देखा गया। लेकिन यह बात झूठी साबित होती है जब गोरखनाथ मंदिर के अंदर खिचड़ी मेले में कई मुस्लिम दुकानदार अपनी रोजी-रोटी चला रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमेशा ही मुस्लिम विरोधी होने का आरोप लगता रहा है उनकी छवि को हमेशा एक वर्ग विशेष के खिलाफ पेश किया गया।

लेकिन इस बात में क्या सच्चाई है आज हम आपको उस बात से रू-बरू कराएंगे गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी मेले की तैयारी जोर शोर से चल रही है इस मेले में देश के कोने कोने से दुकानदार पहुंचते हैं पिछले 3 दशकों से लगातार यहां दुकान लगा रहे मुस्लिम दुकानदारों का कहना है कि उन्हें गोरखनाथ मंदिर से रोजगार मिलता है तकरीबन 2 महीने तक वह इस मेले में रहकर अपनी रोजी-रोटी चलाते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि गोरखनाथ मंदिर में कई पीढ़ियों से वह लगातार आ रहे हैं लेकिन उन्हें मुस्लिम होने की वजह से कभी किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा यहां पर उनके साथ भाईचारे का व्यवहार किया जाता है उनके जाति और धर्म के आधार पर उनके साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाता।

मेले में आए हुए एक मुस्लिम दुकानदार ने बताया कि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद पूरे प्रदेश में विकास हो रहा है उनकी हर मूलभूत सुविधाएं पूरी की जा रही है उन्होंने कहा कि गोरखनाथ मंदिर में हिंदू मुस्लिम का कोई भेदभाव नहीं है यह सारी बातें सिर्फ राजनीतिक तौर पर बाहर कही जाती हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article